सक्ती : किराना थोक व्यापारी से तीन बाइक सवारों ने की 20 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश जारी
सक्ती। प्रदेश के सक्ती में किराना थोक व्यापारी से 20 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। व्यापारी पैसे वसूल कर वापस घर की तरफ आ रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक दिया और लूटपाट की, यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। जिस जगह पर यह वारदात हुई है, उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे में लगे हुए है। पुलिस इन कैमरों की जरिए आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। यह पूरा मामला सक्ती थाने का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद किराना व्यापारी ने पुलिस […]



