आज का राशिफल 9 नवंबर : मेष, धनु और मकर राशि के लिए आज गुरु और चंद्रमा का शुभ योग लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,विरोधियो से आपको सतर्क रहना चाहिए मेष राशि के जातक आज कुछ नए काम को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आपको किसी कार्यक्रम की व्यवस्था भी करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के जोखिम से बचना होगा। व्यापार करने वाले जातको को आज दिन के दूसरे भाग में बड़ा लाभ मिल सकता है। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको कुछ परेशान कर सकती है। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का भी आपको मौका मिलेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन […]

आज का पंचांग 9 नवंबर : आज मार्गशीर्ष मास की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति कार्तिक 18, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी रविवार विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 24, जमादि उल्लावल 17, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रि 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ आद्र्रा नक्षत्र सायं काल 08 बजकर 04 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ, सिद्धि योग अपराह्न 03 बजकर 02 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 06 बजकर 03 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज […]

Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सूदखोरी के आरोप में फरार चल रहे वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर में दबोचा

रायपुर। रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से लोकेट कर लिया है। रूबी तोमर बीते 151 दिन से फरार था और पुलिस को लगातार चकमा देता रहा। अब उसे सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा रहा है, और कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारी जानकारी दे रहे हैं कि रूबी के छोटे भाई रोहित तोमर की भी तलाश के लिए टीम लगी हुई है। वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। पुलिस के अनुसार, वह अपने छोटे भाई रोहित और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी और अवैध वसूली के काम में संलिप्त रहा है। आरोपी किश्तों में […]

आईपीएस डॉ. संतोष सिंह के संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयास विषय पर लिखित किताब का दिल्ली के मानक पब्लिकेशन ने किया प्रकाशन

  ० मुख्यमंत्री ,विधानसभा अध्यक्ष व डीजीपी महोदय को किताब की प्रति भेंट की रायपुर। पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के रूप में पदस्थ आईपीएस डॉ. संतोष सिंह के संयुक्त राष्ट्र के शांति सुदृढ़ीकरण से जुड़े शोध विषय पर लिखित किताब का प्रकाशन दिल्ली के प्रतिष्ठित मानक पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। डॉ सिंह ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय, माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और डीजीपी अरुण देव गौतम को किताब की प्रति भेंट किया। शीत युद्ध के बाद इक्कीसवीं सदी में दुनिया में हिंसाग्रस्त राष्ट्रों में शांति को चिरस्थाई बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति-रक्षा (पीस कीपिंग) और शांति-स्थापना (पीस मेकिंग) प्रयासों से आगे बढ़कर अपेक्षाकृत […]

CG Crime : दुर्ग में देर रात सराफा लाइन में युवक की हत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस ने 3 आरोपियों को लिया हिरासत में

दुर्ग। दुर्ग जिले में हत्याकांड का ताजा मामला सामने आया है। जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गई। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पु​लिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले ली है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां सदर सराफा लाइन में एक युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक की देर रात हत्या दी थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।   घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दी। […]

जशपुर जम्बूरी 2025: प्रकृति, संस्कृति और साहसिक रोमांच का अनोखा संगम

० जशपुर में हो रहा है चार दिन का उत्सव, जहां पर्यटक प्राकृतिक वादियों, जनजातीय संस्कृति और एडवेंचर खेलों का उठा रहे हैं आनंद रायपुर। जशपुर के हरे-भरे जंगलों और सुरम्य वादियों में आयोजित जशपुर जम्बूरी 2025 पर्यटन का ऐसा महाकुंभ है, जो प्रकृति प्रेमियों और रोमांच तलाशने वालों के लिए यादगार अनुभव लेकर आया है। 6 से 9 नवंबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देशभर से आए 120 से अधिक प्रतिभागियों ने नीमगांव में पक्षी दर्शन से अपनी यात्रा की शुरुआत की, जहां शांत वातावरण ने सभी को प्रकृति के करीब ला दिया। दो समूहों में बंटे पर्यटकों ने मयाली में कयाकिंग, एटीवी राइड, एक्वा साइकिलिंग और […]

IND vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी टी20 का निर्णायक मैच, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

स्पोर्ट्स न्यूज़। बारिश के कारण पांचवां टी20 मुकाबला पूरा नहीं हो सका और उसे रद्द कर दिया गया। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। बता दें कि, इस सीरीज का शुरुआती मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला जीता और 1-0 से बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने तीसरा और चौथा मुकाबला जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की। आज का मैच ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से अहम था, उनकी नजर सीरीज में बराबरी हासिल करने पर थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर भारत ने वनडे की हार का बदला ले लिया। […]

CG Crime : नवा रायपुर के CBD रेलवे स्टेशन के पीछे सड़ी -गीली हालत में मिली युवक की लाश, 24 अक्टूबर से था लापता

रायपुर। नवा रायपुर क्षेत्र से कुछ समय पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। जहां नवा रायपुर के CBD रेलवे स्टेशन के पीछे अज्ञात लाश मिली थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। अब पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त अक्षत चौधरी, हनुमान ताल, जबलपुर निवासी के रूप में हुई। मृतक राज्योत्सव में लाइट लगाने वाली टीम के साथ आया था और 24 अक्टूबर से राज्योत्सव स्थल से लापता था। 3 नवम्बर को CBD रेलवे स्टेशन पर शव बेहद खराब अवस्था में मिला था। माना थाना पुलिस ने मृतक की […]

बेल्जियम के पर्यटक धनकुल एथनिक रिजॉर्ट पहुंचे, बस्तर की जनजातीय संस्कृति देख हुए अभिभूत

० अतिथियों ने की छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी की प्रशंसा रायपुर। बेल्जियम से आए पर्यटकों के एक दल ने कोंडागांव स्थित धनकुल एथनिक रिजॉर्ट का भ्रमण किया। बस्तर की जनजातीय संस्कृति और जीवनशैली को नजदीक से जानने पहुंचे इन पर्यटकों ने रिजॉर्ट में स्थित ट्राइबल म्यूजियम का अवलोकन कर किया। आदिवासी कला, परंपराओं और जीवन दर्शन पर आधारित इस रिजॉर्ट की विशिष्ट थीम ने विदेशी मेहमानों को बेहद प्रभावित किया। अतिथियों का पारंपरिक शैली में गुड़हल के फूलों की चाय से स्वागत किया गया। बस्तर के घने जंगलों, हरियाली और जनजातीय संस्कृति को देखकर उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। पर्यटकों ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी छत्तीसगढ़ दौरे पर, तैयारियों पर मुख्य सचिव लेंगे उच्चस्तरीय बैठक

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मंत्रालय, नवा रायपुर में दिनांक 11 नवंबर 2025 मंगलवार को अपरान्ह 4 बजे मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी प्रमुख मंत्रालय एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मुख्य सचिव द्वारा राष्ट्रपति महोदया के निर्बाध एवं गरिमामय प्रवास के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यापक […]