चंडीगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला वायु सेना विरासत केंद्र , राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

नेशनल न्यूज़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां अपनी तरह के पहले वायु सेना विरासत केंद्र का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायु सेना ने पिछले साल एक सहमति-पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत केंद्र स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर उपस्थित थीं। वायुसेना प्रमुख ने पिछले महीने भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए इसका दौरा किया था। यह विरासत केंद्र 17,000 वर्ग फुट से अधिक […]

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी ने बेंगलुरु में डिलीवरी पार्टनर्स के साथ पी कॉफ़ी, खाया मसाला डोसा

नेशनल न्यूज़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसदी जाने के बाद इन दिनों जनता के बीच ज्यादा देखें जाते है। दिल्ली बाजार में गोल गप्पे खाने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ बातचीत की। इसके साथ ही राहुल ने इन वर्कर्स के साथ बैठ कर मसाला डोसा और कॉफी का नाश्ता भी किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान गिग कर्मचारियों ने अपनी एक शिकायत बताते हुए कहा कि बेरोजगारी के चलते उन्हें ऐसे काम करने के लिए मजबूर किया है। इस बीच स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और डंजो जैसे एग्रीगेटर्स के डिलीवरी […]

‘द केरल स्टोरी’ मूवी का स्टेटस लगाने पर युवक से की गई मारपीट, गला काटने की धमकी भी मिली

नेशनल न्यूज़।राजस्थान में ‘द केरल स्टोरी’ मूवी का स्टेटस लगाने पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक को गला काटने की भी धमकी दी गई। मारपीट का शिकार युवक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़ा हुआ बताया गया है। अभिषेक सरगरा ने बताया कि वह शुक्रवार को सिनेमा हॉल में ‘द केरल स्टोरी’ मूवी देखकर आया था। उसने अपने व्हाट्सएप पर फिल्म के पोस्टर को लेकर स्टेटस लगा लिया था। शनिवार रात 8.30 बजे वह अपने घर जा रहा था तो रास्ते में पिंटू, अमन और अली ने कहा कि तूने अपने मोबाइल में क्या स्टेटस लगाया है। उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर […]

दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात, अधेड़ को कुचलकर मार डाला

मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी। जिले में हाथियों का उत्पात बढ़ गया है , जिसके चलते एक दंतैल हाथी ने गांव के एक अधेड़ ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. घटना खड़गाव थानाक्षेत्र के ग्राम फरसघाट गांव में हुआ है. हादसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, फरसघाट गांव में दंतैल हाथी ने अधेड़ ग्रामीण को कुचल कर मार डाला. मृत व्यक्ति दुखुराम निवासी पाण्डरवानी गांव है. मृतक के शव को घटनास्थल से उठवाकर उसके निवास ग्राम पाण्डरवानी भेजवाया गया है. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय वन अमला मौके पर पहुंच गई है और […]

सुल्तानपुर :शादी में ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा-दुल्हन समेत 97 लोग पहुंचे हॉस्पिटल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में शादी समारोह की खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गया जब भोजन के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 97 घराती बराती बीमार हो गए। जिसके बाद पीड़ितों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जयमाला से पहले दुल्हा धीरज और दुल्हन सोनी ने भी पेट में असहनीय दर्द, उल्टी, दस्त से ग्रसित हो गए। इस वजह से जयमाला नहीं हो सका। सुबह 5:00 बजे तक दूल्हा दुल्हन की स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई तब कहीं जाकर वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण ऐसा […]

आग लगे तो तापो हाथ

राकेश अचल कुछ लोगों को आग बहुत अच्छी लगती हैं।वे आग लगे तो खुश हो जाते हैं। उछलने -कूदने लगते हैं। उन्माद में बजरंगबली के जयकारे लगाने लगते हैं। उन्हें आग से डर नं लगता।वे। पक्के आग्नेय होते हैं। इस समय मणिपुर जल रहा है। आधिकारिक रूप से मणिपुर में 50 लोग मारे जा चुके हैं। बेमौत मारे गए इन लोगों को दिल्ली चाहती तो बचा सकती थी, क्योंकि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है।एक इंजन मणिपुर का तो दूसरा दिल्ली का लगा है, लेकिन दिल्ली को फुर्सत कहां ? दिल्ली तो कर्नाटक में उलझी है। दिल्ली के लिए मणिपुर से ज्यादा महत्वपूर्ण कर्नाटक है। मणिपुर में दिल्ली का […]

कवर्धा के राइस मिल में लगी भीषण आग, डेढ़ करोड़ का माल जलकर खाक

कवर्धा। कवर्धा के राइस मिल में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले के रामतला गांव में संचालित राइस मिल में आग लगी है. राइस मिल में अचानक भीषण आग लगी है. आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। राइस मिल में रखे चावल और जरूरी सामान जलकर खाक हो गए हैं. बताया जा रहा है कि करीब 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दमकल की टीम को दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

BIG BREAKING:राजस्थान : सेना का हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, 2 की मौत दोनों पायलट सुरक्षित

राजस्थान।राजस्थान के हनुमानगढ़ के बहलोल नगर में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 2 की मौत की खबर है। हालांकि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं, जबकि हादसे में 2 लोगों के मारे की आशंका जताई जा रही है। सेना की ओर से हादसे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

रेल लाइन परियोजना जल्द पूरा करने की मांग को लेकर 9 मई को बस्तर बंद

जगदलपुर। बस्तर रेल आंदोलन समिति रावघाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए 9 मई को बस्तर बंद का ऐलान किया गया है। बता दें कि बस्तर से रायपुर के लिए सीधी रेल सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 अक्टूबर 2012 को जगदलपुर से दुर्ग के लिए सप्ताह में तीन दिन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। उक्त ट्रेन का परिचालन फरवरी 2019 से बंद है। इसे दोबारा संशोधित समयसारिणी के साथ शुरू करने की मांग भी उठी है। साथ ही किरंदुल-विशाखापटनम नाइट एक्सप्रेस का नाम मां दंतेश्वरी एक्सप्रेस, किरंदुल-विशाखापटनम पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का नाम बस्तर-विशाखापटनम और जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस का नाम […]

स्नैक्स स्पेशल रेसिपी :केले के पकोड़े

सामग्री कच्चे केले- 4 बेसन- 1 बड़ी कटोरी नमक- स्वादानुसार मिर्च- स्वादानुसार जीरा- 1 चम्मच अमचूर पाउडर- 1 चम्मच पानी- जरूरत अनुसार तेल- पकोड़ो को तलने के लिए बनाने की विधि ० पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले केले को थोड़े मोटे टुकड़े में काट लें। आप चाहें तो टुकड़ों को पतला भी रख सकती हैं। ० अब एक बड़ा बाउल लें और इसमें 1 कटोरी बेसन, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच मिर्च, 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। ० फिर हल्के हाथ से पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें। जब बैटर तैयार हो जाए तो कटे हुए केले के टुकड़े बेसन के […]