रायपुर में ट्रेन हादसा, ट्रेक्टर से टकराई मालगाड़ी

रायपुर। राजधानी में ट्रेन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। मालगाड़ी उसी पटरी पर आ गई जिस पटरी पर पहले से ट्रैक्टर मौजूद था। इस हादसे के बाद अब रेलवे के कर्मचारी ट्रैक्टर को हटाने का काम कर रहे हैं। यह हादसा रायपुर के फाफाडीह इलाके से गुजरने वाली वॉल्टेयर लाइन पर हुआ। दरअसल रायपुर स्टेशन के आस-पास पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है । जिस ट्रैक्टर से ट्रेन टकराई वह दरअसल रेलवे के काम पर ही लगा हुआ था । इस ट्रैक्टर के पहिए बदलकर इसे ट्रैक पर चलाने का काम किया जा रहा था । जिस ट्रैक पर ट्रैक्टर था वही मालगाड़ी आ गई और इस […]

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा कल आएंगी रायपुर, लेंगी बैठक

रायपुर। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को राजधानी रायपुर आएंगी। 10 अप्रैल को सीएम भूपेश बघेल और 11 अप्रैल को राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस के महापौरों से विशेष चर्चा करेंगी। उनके साथ कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद होंगे।

धारा ब्रांड के खाद्य तेल के दाम में 20 रुपये प्रति लीटर तक की कमी

बिज़नेस न्यूज़। धारा के खाने के तेलों के दाम में 15-20 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी को देखते हुए यह कटौती की गई है। यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। संशोधित एमआरपी वाले पैक अगले हफ्ते से बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। धारा मदर डेयरी का खाद्य तेलों का ब्रांड है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा, “धारा के सभी तरह के खाद्य तेलों के एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में 15-20 रुपये प्रति लीटर की कमी कर दी गई है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। संशोधित एमआरपी वाले स्टॉक […]

फिल्मों के जरिये वार पर रार

राकेश अचल देश की आजादी के अमृतकाल में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो पहले नहीं हुआ .अब सियासी लड़ाई के लिए फिल्मों का इस्तेमाल किया जा रहा है. फिल्मों के प्रदर्शन और रोक को लेकर सरकारें और फिल्म निर्माता एक-दूसरे पर हमलावर हैं और राजनीतिक दल समारोहपूर्वक ऐसी विवादास्पद फिल्मों को देखने -दिखाने के अभियान में लगे हैं जो सच के नाम पर घृणा पैदा कर रहीं हैं . फिल्मों के जरिए राजनीतिक लाभ-हानि का गणित पुराना है लेकिन आजादी के अमृतकाल में ये प्रयोग घातक ही नहीं बल्कि संघातक बन गया है .एक जमाने में ‘ किस्सा कुर्सी का ‘ के जरिये राजनीति की शुरूवात हुई थी. […]

साल का पहला बड़ा मंगलवार आज :पवन पुत्र हनुमान की पूजा से मिलता है उत्तम फल

हिंदू नव वर्ष के तीसरे महीने की शुरुआत हो चुकी है. ज्येष्ठ माह चल रहा है. ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को पवन पुत्र हनुमान जी का विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना होती है. धार्मिक शास्त्रों में इस माह का बड़ा महत्व माना जाता है. सनातन धर्म में इस महीने को बहुत फलदायी भी माना गया है. इस माह में चार मंगलवार पड़ रहे हैं, जिसे बड़ा मंगलवार भी कहा जाता है. इस महीने में कई व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं. जो धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक अत्यंत फलदायी होते हैं. खासकर ज्येष्ठ का महीना पवन पुत्र बजरंगबली को समर्पित माना गया है. इस महीने में हनुमान जी की […]

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मई को राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को दोपहर 1.10 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.35 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम सिंघोला पहुंचेंगे। वे ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसे पश्चात् ग्राम सिंघोला से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.30 बजे बेमेतरा जिले के भिंभौरी तहसील अंतर्गत ग्राम हसदा पहुंचेंगे। वे हसदा के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के तत्वाधान में आयोजित […]

नगर पंचायत लोरमी अब बनेगी नगर पालिका, खुड़िया को पर्यटक स्थल के रूप के किया जाएगा विकसित

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया में भेंट-मुलाकात के दौरान की अनेक घोषणाएं रायपुर।नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा। खुड़िया राजस्व ग्राम बनेगा, खुड़िया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा एवं यहां रिसॉर्ट बनाया जाएगा। ग्राम गोड़खाम्ही नगर पंचायत एवं डिंडोरी को उप-तहसील बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोरमी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुंगेली जिले के ग्राम खुड़िया में यह घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 13 करोड़ 71 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 1 करोड़ 20 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य तथा 12 करोड़ 51 लाख रूपए के भूमिपूजन […]

न्यायधानी में दिन दहाड़े हुई चाकूबाजी, युवक पर सरेराह चाकू से किया हमला

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना हुई। मामूली बात को लेकर दो युवकों ने सरेराह एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, शहर के गांधी चौक के पास दो स्कूटी सवार युवकों ने एक बाइक सवार युवक को साइड नहीं दिया. इसको लेकर पहले युवकों से उससे गालीगलौज कर विवाद किया. इतने में दोनों के बीच विवाद बढ़ा फिर स्कूटी सवार युवकों ने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया. जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है.चाकूबाजी की घटना में घायल युवक भानु प्रताप धूमा निवासी को मीडिया कर्मी की […]

लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के घर सीएम ने जिमी कांदा, चेंच भाजी के साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

० घर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारम्परिक रूप से पूरी आत्मीयता से आरती कर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया ० घर में भोजन ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री बघेल को देखकर सरपंच और परिवारजन खुशी से गदगद हो गए रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम खुड़िया की सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के यहां भोजन किया। मुख्यमंत्री को किसान के घर पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में रोटी, दाल, चांवल, मशरूम , खट्टे दही में बनी जिमि कांदा, आलू गोभी बैगन, चेंच भाजी, चुनचुनिया भाजी, गलका, आम की चटनी, सलाद, आचार, पापड़ और अंत में खीर मुख्यमंत्री ने ग्रहण […]

रेडक्रॉस का उद्देश्य मानवता की सेवा – राज्यपाल हरिचंदन

० राजभवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित रायपुर। राजभवन में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने वाले नि-क्षय मित्रों एवं जिलों के जिलाधीशों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित की गई। साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के स्वयं सेवक युद्ध, महामारी या प्राकृतिक आपदा की […]