BREAKING:प्रदेश के दो जिला जजों के हुए तबादले, देखिए किसे, कहां भेजा गया

रायपुर। प्रदेश के दो जिला जजों का तबादला किया गया है। नीता यादव कवर्धा से दुर्ग और सत्यभामा दुबे एडीजे राजनांदगांव से जिला जज कवर्धा कर दिया गया है।

सामुदायिक कार्यों में सहभागिता के साथ ग्रामीण निजी भूमि में ले हितग्राही मूलक कार्य

० रोजगार दिवस में दी गई मनरेगा के दिशा-निर्देशों की जानकारी जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से 7 मई को रोजगार दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रामीणो, जॉब कार्डधारी परिवारों को मनरेगा के दिशा-निर्देशों से लेकर ग्रामीण विकास के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान जहां उन्हें गांव में शुरू किए जाने वाले सामुदायिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है तो वही उन्हें निजी जमीन पर दिए जाने वाले हितग्राही मूलक कार्यों के बारे में बताया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि रोजगार दिवस के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों, ग्रामीणों, जॉबकार्डधारी परिवारों को सार्वजनिक एवं निजी भूमि […]

धड़कने बढ़ाने वाले ए पी एल रोमांचक मैच में विजयी रहा बड़गाँव टीम

० “अंतिम बाल तक मैच में रहा रोमांच”, डॉ शिवकुमार डहरिया ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत आरंग। स्व आशाराम डहरिया जी स्मृति आरंग प्रीमियर लीग 2023 रात्रि कालीन क्रिकेट मैच का अंतिम दिन बहुत ही रोमांच भरा रहा मैच के अंतिम बाल तक आरंग विधानसभा के लगभग 10000 दर्शक इस ऐतिहासिक भव्य टूर्नामेण्ट के साक्षी बने। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शिव डहरिया फ़ेंस क्लब द्वारा आयोजित इस 35 दिनों से जारी क्रिकेट के महाकुंभ का एक शानदार मैच के सांथ समापन हुआ ।7 मई को आरंग इलेवन और माँ चण्डी क्रिकेट टीम बड़गाँव के बीच फ़ाइनल मैच हुआ जिसमें टॉस जीतकर बड़गाँव ने क्षेत्ररक्षण का फ़ैसला लिया और आरंग इलेवन […]

शराब घोटाले समेत सभी घोटालों की त्वरित सुनवाई हो – भाजपा

० भूपेश बघेल ने घोटालों की श्रृंखला में मनमोहन सरकार को भी पीछे छोड़ दिया – साव रायपुर। आज भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , रायपुर संभाग प्रभारी, विधायक सौरभ सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की ईडी की बड़ी कारवाई के बाद उसके द्वारा जारी प्रेस रिलीज से भारतीय जनता पार्टी का यह आरोप फिर साबित हुआ है कि छत्तीसगढ़ की जनता को बुरी तरह लूट-खसोट कर भूपेश बघेल सरकार 10 जनपथ का खजाना भर रही है। छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला तो देश भर में इस तरह का सबसे बड़ा घोटाला है। यह केजरीवाल के दिल्ली […]

छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू: मुख्यमंत्री

० नई भर्तियों के लिए विज्ञापन और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश लगातार किए जा रहे हैं जारी ० लम्बे इंतजार के बाद नियुक्ति आदेश जारी होने से उत्साहित जूनियर इंजीनियरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार ० जल संसाधन विभाग में 352 उप अभियंता तथा ऊर्जा विभाग में 307 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्तियां हों। युवाओं को शासकीय सेवा में काम करने का अवसर मिले। कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया […]

CG CRIME:बेटे ने टांगी मारकर बेरहमी से कर दी पिता की हत्या, चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरबा। कोरबा से 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो गई, जिसे उसी के बेटे ने टांगी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। शराब पीकर घर पहुंचे बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. करतला पुलिस पंचनामा कार्रवाई की. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. दरअसल, करतला थाना अंतर्गत फत्तेगंज के सराईभांठा में देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. मृतक दुलार सिंह कंवर 50 वर्षीय की हत्या की गई है. उसके ही दत्तक पुत्र ने मार डाला. मिली जानकारी के अनुसार दुलार सिंह कंवर के बच्चे नहीं हैं. पति पत्नी रहते थे. 8 साल […]

दुर्ग : कबाड़ फैक्ट्री में लगी आग से 85 लाख का नुकसान, 4 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

भिलाई। सोमवार तड़के दुर्ग में एक कबाड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना आज सुबह की है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इधर फैक्ट्री संचालक ने आग से 85 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया है, जो कि पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का उससे माल के बिल और दस्तावेज मांगे गए हैं। पुलिस को सोमवार तड़के 4 बजे के करीब एनके इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में प्लास्टिक के कबाड़ रिसाइकिल करने का काम किया जाता […]

केशकाल : कांग्रेस के 4 पार्षदों को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

केशकाल। केशकाल नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के बाद कांग्रेस के 4 पार्षदों को निष्कासित कर दिया गया है। पीसीसी प्रभारी महामंत्री रवि घोष ने इसका आदेश जारी कर दिया है।पार्षदों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने पर कार्रवाई हुई है। वहीं नगर पंचायत केशकाल में आज हुए अविश्वास प्रस्ताव में आखिरकार कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन जमीर खान की कुर्सी बच गई है। अध्यक्ष के पक्ष में 7 पार्षदों ने मतदान किया है। जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु अभी भी मतदान होना बाकी है। इस फैसले के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि केशकाल नगर पंचायत […]

जशपुर : फर्नीचर दुकान में भीषण आगजनी, लाखों का सामान जलकर खाक

जशपुर। जशपुर में बीती रात फर्नीचर दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जहां दुलदुला में अजय इंटरप्राइजेज के संचालक अजय गुप्ता देर रात लगभग 2.00 बजे उठे तो उन्होंने देखा कि उनके निवास के सामने उनकी अपनी फर्नीचर की दुकान से धुआं निकल रहा है। संचालक ने आनन-फानन में लोगों को जगाया और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग एक विकराल रूप ले चुका था। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर में लगने के बाद फर्स्ट फ्लोर में भी फैल चुकी थी एवं दुकान में रखे लाखों के फर्नीचर के समान अलमारी […]

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राजधानी में साइकिल रैली का आयोजन

रायपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर के तत्वाधान में 8 मई 2023 को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर सुबह 7:00 बजे छात्रों की साइकिल रैली का आयोजन राजभवन रायपुर से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक किया गया। इस कार्यक्रम मे शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की थीम “Everything We Do Comes #FromTheHeart” रखी गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व बंधुत्व और विश्व में शांति स्थापित करने कि भावनाओं को बढ़ावा देना, साथ ही पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक और वैश्विक विचारों को अमल में लाने के लिए लोगों प्रेरित करना आदि रखा गया था। इस […]