हर्षोल्लास से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व,जैतूसाव मठ और दूधाधारी मंदिर में 200 से अधिक व्यंजन छत्तीसगढ़ी कलेवा का लगा भोग

रायपुर। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को प्रत्येक वर्ष की तरह गोवर्धन पूजा का महापर्व श्रद्धा भक्ति पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया‌। गौ माताओं की पूजा की गई‌‌ तथा गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी विधिवत पूजा अर्चना की गई‌। ठाकुर जी मे 56 भोग लगाया गया , छत्तीसगढ़ को धान‌ का कटोरा कहा जाता है और धान‌ को अन्नपुर्णा, इसलिए इस वर्ष मठ के गर्भगृह को धान कि बालियों से सजाया गया है छत्तीसगढ़ मे पहली बार इस तरह सजाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री जैतू साव मठ व दुद्धाधारी मठ में गोवर्धन पूजा की गई, गौ माता को श्रृंगारित किया गया एवं विधि पूजा अर्चना की गई, […]

CM साय की पहल पर जशपुर और बस्तर जिले में 4 नवीन महाविद्यालयों के लिए 132 पद स्वीकृत

० उच्च शिक्षा विभाग को कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित 4 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन महाविद्यालयों की स्थापना फरसाबहार (जिला-जशपुर), करडेगा (जिला-जशपुर), नगरनार (जिला-बस्तर) तथा किलेपाल (जिला-बस्तर) में की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस पहल से जशपुर एवं बस्तर जैसे जनजाति बहुल एवं भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब उनके इलाके में ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में सुनी आम जनता की समस्याएं,आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में लोगों से दीपावली पर्व के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री को दीप पर्व की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके आवेदन भी लिये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से एक-एक कर मुलाकात की और दीप पर्व की शुभेच्छाओं के अदान-प्रदान […]

CG Crime : घर में खून से सनी मिली दंपत्ति की लाश, आँगन में पड़े शवों को देख इलाके में फैली सनसनी

घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक ही घर में दंपति की लाश खून से लतपथ हालत में बरामद की गई है। घरघोड़ा पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मृत दंपत्ति रोज की तरह रात में सोए हुए थे। इसी दौरान उनकी हत्या की गई है और उनके शव को आँगन में ही रख दिया गया। सुबह जब आस पड़ोस के लोगों ने घर के आंगन में पति-पत्नी को मृत हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। […]

रायपुर में 1 नवंबर से लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली , कमेटी ने दे दिए 3 विकल्प, अब कैबिनेट तय करेगी रायपुर पुलिस कमिश्नर का फॉर्मेट

रायपुर। रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। दिवाली के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। जिसके बाद 01 नवंबर से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो जायेगी। गृह विभाग ने पहले पुलिस मुख्यालय से प्रतिवेदन मांगा था, फिर एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। जिसमें आईजी अजय यादव, आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी ओपी पाल, एसपी अभिषेक मीणा और एसपी संतोष सिंह सदस्य थे। समिति ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा और मध्य प्रदेश राज्यों की पुलिस कमिश्नर प्रणालियों का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन गृह विभाग को सौंप दिया है, […]

संतों की कृपा और जनता के विश्वास से ही संभव हुआ सुशासन का दीपोत्सव: मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा के भुईयांपानी में दीप महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल ० गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन और महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए सहित कई घोषणाएं रायपुर।दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव हर […]

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS आशुतोष सिंह CBI में देंगे अपनी सेवा , प्रतिनियुक्ति आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैडर के आईपीएस को प्रतिनियुक्ति पर पोस्टिंग देने संबंधी आदेश मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने निकाला है। छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह को डेपुटेशन पर पोस्टिंग दी गई है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनविगेस्टकेशन अर्थात सीबीआई में पोस्टिंग मिली है। मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अवर सचिव संजीव कुमार के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। जारी पत्र के अनुसार 2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह को डेपुटेशन के लिए रिलीव करने को कहा गया है। आशुतोष सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार वहां उनका […]

दीवाली की अगली सुबह फैला धुंआ-धुंआ, दिल्ली के इन 36 इलाकों में रेड जोन,पहाड़ी राज्यों में भी जहरीली हुई हवा

  दिल्ली। बीते दिन पूरे भारत में दीवाली की धूम देखने को मिला, जिसका असर अगली सुबह के मौसम पर भी पड़ रहा है। दिल्ली समेत कई जगहों पर सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और हवा में प्रदूषण के कणों के साथ हुई है।प्रदूषण का असर पूरे दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल रहा है। नोएडा, गाजियाबाद समेत गुरुग्राम में भी AQI तेजी से बढ़ गया है। यही नहीं, पहाड़ी राज्यों की हवा भी दूषित हो गई है। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो दीवाली की अगली सुबह दिल्ली की हवा बदतर हो चुकी है। ज्यादातर इलाकों को रेड जोन में रखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के […]

राजधानी के कपड़ा मार्केट में दीवाली की शाम लगी आग, पूजा के लिए जलाए दिए से फैली आग

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट के पास स्थित First Cry कपड़ा दुकान में दीपावली की शाम अचानक आग लग गई। घटना के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मौजूद दुकानदारों और सेल्समैनों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, दुकान में दीपावली के अवसर पर पूजा के लिए दिया जलाया गया था। इसी दौरान दिया कपड़ों के संपर्क में आया और आग तेजी से फैलने लगी। घटना के दौरान दुकानदारों ने तुरंत नजदीकी आग बुझाने के उपकरण और पानी का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाया। घटना के बाद […]

राजधानी के घडी चौक में यात्री बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। हादसे के बाद बस चालक बस समेत मौके से […]