छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 फ़रवरी से शुरू, 24 को पेश होगा बजट,लखमा को शर्तों के साथ मिली अनुमति

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फ़रवरी 2026 से नया रायपुर स्थित नई विधानसभा भवन में प्रारंभ होगा। सत्र की कार्यवाही सुबह 11:05 बजे शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि वर्ष 2026–27 का बजट 24 फ़रवरी को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा और कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की मुख्य बातें सत्र की शुरुआत राज्यपाल Ramen Deka के अभिभाषण से होगी। कुल 2813 प्रश्नों की सूचनाएँ प्राप्त हुई हैं, जिनमें 1376 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ तथा ‘छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा विधेयक 2026’ जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जा सकते हैं। […]

बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना सीएम साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार,मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चे 

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया, उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। वे दौड़कर उनके पास आए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के अपने स्नेही अभिभावक की तरह उनके बीच दिखाई दे रहे थे।   मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर बातें […]

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर […]

मिर्ज़ा एजाज बेग बने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मिर्ज़ा एजाज बेग को कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने नवा रायपुर, अटल नगर से आज अधिसूचना जारी की है। हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 21(1) के तहत कमेटी के नामांकित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री बेग को अध्यक्ष चुना। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें आधिकारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया। श्री मिर्ज़ा एजाज बेग के अध्यक्ष बनने से मुस्लिम समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। आज जुमा नमाज के बाद हजरत गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर में मुतवल्ली मोहम्मद अली, मस्जिद कमेटी के […]

कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी: देश के 9 राज्यों में बदलेगा मौसम ,चार दिन तक बारिश का अलर्ट

  दिल्ली। देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 फरवरी से अगले चार दिनों तक 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार जिन राज्यों में बारिश के आसार हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक शामिल हैं। 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 22-23 फरवरी को […]

Amalaki Ekadashi 2026 Date : जानें कब है आमलकी एकादशी ? इस दिन से काशी में शुरु होता है होली का पर्व, जानें तारीख और पूजा विधि

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व ग्रंथों में बताया गया है। इस एकादशी को आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु के साथ साथ भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं आमलकी एकादशी का व्रत कब किया जाएगा। साथ ही जानें महत्व और पूजा विधि आमलकी एकादशी 2026 कब है ( Amalaki Ekadashi 2026 ) पंचांग की गणना के अनुसार, 26 फरवरी को एकादशी तिथि रात में 12 बजकर 34 मिनट पर आरंभ हो जाएगी और […]

ग्लोबल टैरिफ पर अडिग डोनाल्ड ट्रंप, भारत पर अब कितना होगा शुल्क?

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दिया, जिसके बाद ट्रंप ने 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लागू करने का कार्यकारी आदेश जारी कर दिया। यह नया प्रावधान 24 फरवरी से प्रभावी होगा। भारत पर कितना लगेगा टैरिफ? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लागू था। यूरोपीय संघ और जापान जैसे देशों पर 15 प्रतिशत, जबकि ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया गया था। अब 10 प्रतिशत के नए […]

आरंग रोड एक्सीडेंट: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

रायपुर। महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। आरंग थाना क्षेत्र के नदी मोड़ के पास हुए इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक किसी काम से आरंग से महासमुंद गए थे। वापसी के दौरान उनकी टाटा विस्टा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी […]

CGBSE Board Exam 2026: आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से , 3.21 लाख से अधिक छात्र शामिल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज 21 फरवरी से शुरू हो गई हैं। राज्यभर के परीक्षा केंद्रों में सुबह से ही हलचल देखी गई। इस वर्ष 6,839 स्कूलों के कुल 3,21,571 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रदेशभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 151 केंद्र अकेले रायपुर जिले में स्थापित किए गए हैं। रायपुर जिले में 27,519 परीक्षार्थी रायपुर जिले में इस बार कुल 27,519 विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा का समय […]

तालाब में फंसे मगरमच्छ को सुरक्षित बचाया, नवा रायपुर की जंगल सफारी में मिला नया ठिकाना

  रायपुर। बलौदाबाजार जिले के ग्राम हरदी में तालाब में फंसे एक विशाल मगरमच्छ का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित वातावरण में पहुंचाया। बाद में उसे जंगल सफारी, नवा रायपुर में स्थानांतरित किया गया। यह अभियान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदी के ग्रामीण तालाब में सामूहिक रूप से मछली पकड़ रहे थे, तभी उनके जाल में मगरमच्छ फंस गया। स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देश पर टीम तत्काल […]