CG Accident : परीक्षा देने जा रहे 12वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

  सरगुजा। सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। आज सुबह 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने जा रहे दो छात्र NH43 मार्ग पर बाइक से जा रहे थे। बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा–कुनकुरी मुख्य मार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में फिसल गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बेलकोटा निवासी निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर […]

हॉलीवुड अभिनेता एरिक डेन का निधन, ALS से जूझते हुए 53 वर्ष की उम्र में चले गए

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एरिक डेन (Eric Dane) का 19 फरवरी 2026 को निधन हो गया। वह लंबे समय से एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस खबर ने उनके परिवार, फैंस और पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है।   एरिक डेन की मौत ALS नामक बीमारी के कारण हुई। यह एक प्रगतिशील न्यूरोलॉजिकल रोग है जो मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को धीरे-धीरे प्रभावित करता है। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने बीमारी के बावजूद दूसरों के लिए जागरूकता फैलाने और रिसर्च को बढ़ावा देने में योगदान दिया। परिवार का बयान परिवार ने कहा: “भारी मन से हम बताते हैं कि […]

Holi 2026 Dhulandi : 3 या 4 मार्च रंग वाली होली कब मनाना शुभ? जानें होलिका दहन और धुलेंडी की तारीख,जानें शुभ समय

होली का पर्व हर साल की चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। होलिका दहन के बाद अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। होली का पर्व खुशियों और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस साल होली की तारीख को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, पूर्णिमा तिथि दो दिन और चंद्रग्रहण लगने के कारण होलिका दहन और रंगोत्सव की तारीख को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन है। जानें होली का पर्व इस साल कब मनाया जाएगा। होली 2026 कब है ? पंचांग की गणना के अनुसार, होलिका दहन 2 मार्च को करना शास्त्र सम्मत है। बता दें कि 2 मार्च को शाम में […]

महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा : मुख्यमंत्री साय

० छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा से आलोकित हुआ रायपुर:‘जाणता राजा’ का मंचन शुरू रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, धैर्य, रणनीति और आदर्श नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है, इसलिए हम सभी को अपने जीवन में शिवाजी जैसा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्भुत साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। अफजल खाँ के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिवाजी ने संकट को भांपकर धैर्य और रणनीति से निर्णय लिया और विजय प्राप्त की। इसी प्रकार शाइस्ता खान के विरुद्ध उनकी युक्तिपूर्ण रणनीति यह सिखाती है कि बड़े से बड़े […]

गिधवा टैंक में पहली बार पहुंची प्रवासी मल्लार्ड बत्तख, क्षेत्र की पर्यावरणीय पहचान बढ़ी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पक्षी विहार क्षेत्र गिधवा टैंक में इस वर्ष अक्टूबर 2025 में पहली बार प्रवासी मल्लार्ड बत्तख ने आगमन दर्ज कराया। लंबी प्रवासी यात्रा पूरी कर यह आकर्षक जलपक्षी शांत और स्वच्छ जलाशय में बस गया। गिधवा टैंक में सुरक्षित आवास, भरपूर जल और प्राकृतिक भोजन मिलने से मल्लार्ड स्थानीय और अन्य प्रवासी पक्षियों के साथ सहज रूप से घुल-मिल गया। इसके आगमन से क्षेत्र और भी पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण बन गया है और पक्षी प्रेमी तथा प्रकृति पर्यवेक्षक इसे देखने और अध्ययन करने के लिए उत्साहित हैं। यह घटना राज्य में जलाशयों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रयासों की सफलता का प्रतीक […]

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। उड़नदस्ता टीम रहेगी सक्रिय परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल लगातार सक्रिय रहेंगे और केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो […]

ईरान–रूस युद्धाभ्यास के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल, अमेरिकी विमानवाहक पोत की तैनाती से तनाव गहरा

  तेहरान। ईरान ने गुरुवार को रूस के साथ अपना वार्षिक सैन्य युद्ध अभ्यास किया। यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया के करीब पहुंच रहा है। दोनों देशों के बीच यह सैन्य सहयोग ऐसे माहौल में हुआ है, जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिए हैं कि यदि परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता विफल रहती है, तो स्थिति टकराव की ओर बढ़ सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ समझौते की उम्मीद रखते हैं, हालांकि वार्ताएं लंबे समय से ठप पड़ी हैं। दूसरी ओर, […]

कर्नाटक के बागलकोट में शोभायात्रा के दौरान तनाव, पुलिस ने हालात संभाले

  बागलकोट। कर्नाटक के बागलकोट में छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुलूस के मार्ग में एक मस्जिद के पास कथित पथराव की घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण होने की जानकारी दी है। इसी तरह हैदराबाद में भी दो समुदायों के बीच नारेबाजी को लेकर तनाव की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी हुई, […]

आज का राशिफल 20 फरवरी : मीन राशि में चंद्रमा का गोचर, आज नए आइडिया से मिलेगा फायदा

  मेष राशि,तरक्की हल्की लेकिन सार्थक लग सकती है आज का दिन ध्यान से प्लानिंग करने पर फोकस करता है। मीन राशि में गोचर कर रहे चंद्रदेव आपको धीमा कर सकते हैं। प्रायोरिटीज पर फिर से सोचने पर मजबूर कर सकती है। मकर राशि में मंगलदेव यह पक्का करेगा कि आपका प्रोफेशनल डिसिप्लिन मजबूत बना रहे। रिश्तों को सहानुभूतिपूर्ण रवैये से आपको फयदा होता है। कुंभ राशि में शुक्रदेव बौद्धिक उत्तेजना की इच्छा जगाता है। चंद्रदेव की स्थिति भावनात्मक गहराई की मांग करती है। कपल्स क्वालिटी टाइम बिताकर अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं। सिंगल्स दयालु या आध्यात्मिक रूप से झुकाव वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। […]

आज का पंचांग 20 फरवरी : आज फाल्गुन शुक्ल तृतीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

20 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की शुक्ल तृतीया तिथि है। आज कुंभ राशि में सूर्यदेव, बुधदेव, शुक्रदेव और राहु का संयोग आपको विचारों को गहराई देगा और कुछ नया सीखने की क्षमता को आगे बढ़ाएगा। चंद्रदेव आज मीन राशि के उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके स्वभाव में शांति, दया और आध्यात्म का संचार होगा। मकर राशि में स्थित उच्च के मंगलदेव आपके भीतर लक्ष्यों के प्रति अटूट जोश और ऊर्जा बनाए रखेंगे। आज साध्य योग बन रहा है, जो कठिन कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत अनुकूल है। कार्यों के सही संचालन के लिए दोपहर 12:12 से 12:58 तक के अभिजीत मुहूर्त का […]