एनआईटी चौपाटी को हटाने कांग्रेस नेता ने रात से ही खोला मोर्चा, पुलिस बल के साथ पंहुचा जेसीबी क्रेन

रायपुर। राजधानी के जीई रोड स्थित, एनआईटी के पास मौजूद साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने के खिलाफ कांग्रेस नेता ने रात से ही मोर्चा खोल दिया है। वे अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ पूरी रात मौके पर ही धरने पर बैठे रहें, वही आज सुबह भी यहां तब भारी हंगामा देखने को मिला जब पुलिस बल जेसीबी क्रेन के साथ चौपाटी हटाने वाले अमले के साथ पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि, यहाँ चौपाटी तभी हटा पाएंगे जब ये करें मेरे ऊपर से गुजरेगी। विकास ने यह भी कहा कि, एक नेता को जिद पर करीब 10 करोड़ रुपये के काम ख़त्म किये जा रहे […]

छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर सीएम साय ने दी बधाई

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया है, बल्कि पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि विनोद कुमार शुक्ल को यह सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान […]

आज का राशिफल 22 नवंबर : वृषभ, तुला और धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, हंस राजयोग से पाएंगे लाभ और समृद्धि

मेष राशि, अपेक्षित लाभ से संतोष पाएंगे आज चंद्रमा के राशि से अष्टम उपरांत नवम भाव में गोचर करने से आपका दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने से संतोष रहेगा, लेकिन आसानी से लाभ मिलने की उम्मीद न करें। अगर आपने पहले से निवेश किया है तो आज उसा अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। वृषभ राशि, फंसा धन मिलेगा वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ है। आप नई योजनाओं पर ध्यान देंगे तो […]

आज का पंचांग 22 नवंबर : आज मार्गशीर्ष द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 01, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 07, जमादि उल्लावल 30, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायंकाल 05 बजकर 12 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 04 बजकर 47 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। कौलव करण सायं 05 बजकर 17 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 47 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु […]

Big News : विवेक शर्मा बनाए गए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए महाधिवक्ता,आदेश जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को नए महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। यह आदेश आज विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी किया गया। बता दें कि प्रफुल्ल एन भारत ने हाल ही में अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रफुल्ल ने लिखा कि उन्होंने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के कठिन कार्य में सहयोग देने वाले नौकरशाहों की टीम का भी […]

CG Board Exam Time Table : छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस बार फरवरी में शुरू होगी परीक्षा

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नए साल से पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का समय सारणी जारी कर दिया है। छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है क्योंकि अब वे अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी को और बेहतर तरीके से नियोजित कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी जबकि 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी। दोनों ही परीक्षाओं का समापन मार्च के मध्य में होगा। 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च को समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव […]

भू-माफिया गुरूचरण सिंह होरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपर मुख्य सचिव, मनोज पिंगुआ व डी.जी.पी. अरूण देव गौतम से मिले होरा पीड़ित संघ के सदस्य

० मुख्य सचिव को भी दी शिकायत रायपुर।फर्जीवाड़ा के आरोपी भू माफिया गुरूचरण सिंह होरा व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए आज मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ व पुलिस मुख्यालय में डी.जी.पी.अरूण देव गौतम से मिले गुरूचरण सिंह होरा पीड़ित संघ के सदस्य, तत्काल गिरफ्तारी किए जाने का निवेदन करते हुए ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि – रायपुर का चर्चित भू-माफिया गुरूचरण सिंह होरा द्वारा रायपुर के सैकड़ो जमीनों की अफरा-तफरी करने का कार्य एक संगठित गिरोह बनाकर किया जा रहा है। पूर्ववर्ती शासन काल में इसके गिरोह का मुखिया आई.ए.एस. अधिकारी अनिल टुटेजा रहें है। गुरूचरण सिंह होरा का शराब एवं जमीनों के कारोबार […]

गुजरात में SIR के काम में दबाव के कारण BLO ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखा – ‘मैं थका हुआ हूं’

  सोमनाथ । गुजरात के गिर सोमनाथ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य के असहनीय बोझ और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक शिक्षक बूथ लेवल अधिकारी के पद पर कार्यरत था। शिक्षक की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार थकान और मानसिक तनाव महसूस हो रहा था और काम का दबाव अब बर्दाश्त से बाहर था। अपनी पत्नी संगीता को संबोधित इस सुसाइड नोट में मृतक शिक्षक ने भारी मन से अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “संगीता मै अब यह […]

छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान

रायपुर।वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण द्वारा राज्य में वेटलैंड संरक्षण के लिए “वेटलैंड मित्र” बनाने का अभियान शुरू किया गया है। वेटलैंड मित्र स्थानीय आद्रभूमियों के संरक्षण में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पंजीकृत वेटलैंड मित्रों को वेटलैंड संरक्षण की मिलेगी जानकारी वेटलैंड मित्र बनने के लिए इच्छुक व्यक्ति QR कोड स्कैन करके निर्धारित फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरकर अपने निकटतम आद्रभूमि क्षेत्र से जुड़ सकते हैं। पंजीकृत वेटलैंड मित्रों को वेटलैंड संरक्षण से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे वेटलैंड क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों की पहचान, अवैध गतिविधियों की […]

नक्सल संगठन का दावा , हिड़मा के एनकाउंटर को बताया पुलिस फोर्स की झूठी और मनगढ़त कहानी, बीमार था पकड़कर मारी गई गोली

  रायपुर। नक्सल संगठन ने अभय के नाम से एक पत्र जारी किया है। जिसमें हिड़मा के एनकाउंटर को पुलिस फोर्स की झूठी और मनगढ़त कहानी बताया गया है। नक्सलियों ने कहा है कि हिड़मा बीमार था। वह इलाज करवाने के लिए विजयवाड़ा गया हुआ था। इसकी जानकारी लीक हो गई और 15 नवंबर को पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। जिसके बाद आंध्र प्रदेश की पुलिस उसे अल्लुरी सितारामा राजू जिले के मरेडुमल्ली इलाके में लेकर गई और 18 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। हिड़मा, उसकी पत्नी राजे समेत कुल 6 लोगों की हत्या की गई। पुलिस ने मुठभेड़ की झूठी कहानी गढ़ी है। नक्सलियों ने 19 […]