केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय, छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों व उपलब्धियों की दी जानकारी

  नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर गृहमंत्री से चर्चा। मुख्यमंत्री श्री साय ने गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए […]

महतारी वंदन योजना की 18वीं किश्त के रूप में 647.35 करोड़ रुपये गए हितग्राहियों के खातों में ,आधार अपडेट कराने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह अगस्त 2025 की अगस्त माह के पहले दिन 18वीं किश्त की राशि का भुगतान जारी कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.19 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 647.35 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 18 माहों में 11728 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री साय – 1 नवंबर को ‘अमृत रजत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री मोदी को दिया न्यौता

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी भी दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ अमृत रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक होगा और प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से […]

कोयला घोटाले के मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी की जेल बदलने की अर्जी कोर्ट ने खारिज की,जानिए क्या कहा कोर्ट ने ?

  रायपुर। कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी को रायपुर सेंट्रल जेल से अन्यत्र स्थानांतरित करने की जेल प्रशासन की अर्जी को ईओडब्ल्यू-एसीबी की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जेल मैनुअल का गंभीर उल्लंघन साबित न होने की स्थिति में किसी बंदी का ट्रांसफर उचित नहीं ठहराया जा सकता। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल से शिफ्ट नहीं किया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा स्पेशल कोर्ट में दायर की गई याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। 20 जुलाई को रायपुर सेंट्रल जेल […]

दुर्ग में ननों की गिरफ़्तारी का मुद्दा गरमाया, केरल के 4 सांसद पहुंचे रायपुर, राजधानी में बड़े प्रदर्शन की तैयारी

रायपुर।दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार ननों का मुद्दा अभी छत्तीसगढ़ में गरमाया हुआ है. प्रदेश में दूसरे राज्य के सांसदों का दौरा जारी है. शुक्रवार को केरल के चार सांसद रायपुर पहुंचे हैं, जो दुर्ग जेल में बंद ननों से लगभग 11 बजे मुलाकात करने जाएंगे. इसके बाद रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे. केरल से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी, डीन कुरियाकोसे और हिबी ईडन आज सुबह रायपुर पहुंचे. केरल सांसदों का डेलिगेशन आज दुर्ग जेल में बंद ननों से मुलाकात करेगा. वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर 3 बजे करीब ननों की गिरफ़्तारी को लेकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. इस विरोध प्रदर्शन में केरल सांसदों […]

CG Crime : राजधानी में स्कूल बिल्डिंग के पीछे पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्कूल बिल्डिंग के पीछे नाबालिग का पेड़ पर लटका हुआ शव मिला. घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है. जानकारी के मुताबिक, विधानसभा इलाके में स्कूल बिल्डिंग के ठीक पीछे पेड़ पर नाबालिग का रस्सी से लटका हुआ शव मिला है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक पास के गांव का ही है. वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत होने की […]

Breaking : 9 सितंबर को देश को मिलेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति,चुनाव आयोग ने किया एलान,नामांकन 21 अगस्त तक

दिल्ली। देश को जल्द ही नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। अगर विपक्ष इस चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगा, तो उपराष्ट्रपति निर्विरोध चुन लिया जाएगा। उपराष्ट्रपति के चुनाव में वोटिंग गुप्त होती है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना […]

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कलिंगा यूनिवर्सिटी की डिप्टी मैनेजर के साथ हुआ 5.20 लाख का साइबर फ्रॉड, इंस्टाग्राम में था विज्ञापन

रायपुर। कलिंगा यूनिवर्सिटी में डिप्टी मैनेजर (कैरियर एंड कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर) के पद पर कार्यरत राजधानी रायपुर की रहने वाली जयश्री वर्मा साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के विज्ञापन के जरिए उन्हें ठगा गया, जिसमें उन्होंने कुल 5.20 लाख रुपये गंवाए. पुलिस ने शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है.   जयश्री ने बताया कि विज्ञापन के बाद उन्हें टेलीग्राम पर ‘काव्या पूजा’ नामक अकाउंट से जोड़ा गया. शुरू में उन्हें 180 रुपये का वेलकम अमाउंट और 17 टास्क पूरे करने पर 200 रुपये दिए गए. इसके बाद उन्हें क्रूड […]

कब है अगस्त महीने का पहला प्रदोष व्रत 6 या 7 अगस्त? जानें तारीख, मंत्र और पूजा विधि

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही व्यक्ति को संतान सुख, धन संपत्ति का लाभ भी मिलता है। इस दिन व्रत करने से भगवान शिव आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं अगस्त के महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। अगस्त महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है ? बता दें कि हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत […]

ED ने अनिल अंबानी को भेजा समन, 17 हजार करोड़ के लोन फ्रॉड से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अनिल अंबानी को आगामी 5 अगस्त को ईडी के सामने पेश होना होगा, जहां उनसे इस केस से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अंबानी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी उनके बयान दर्ज करने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। जानकारी दें कि अनिल अंबानी को ये समन ईडी द्वारा पिछले सप्ताह उनके व्यावसायिक […]