एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी फंसी विवाद में, छत्तीसगढ़ पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन में चीन के रोबो कुत्ते को यहीं डेवलप किया हुआ बताने से भारी फजीहत हुई है। समिट से देश की सबसे महंगी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक गलगोटिया को समिट से बाहर निकाल दिया गया है। लेकिन इसी समिट में छत्तीसगढ़ का स्टॉल देश-विदेश से आए निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। “छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित इस स्टॉल में राज्य की उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमता, अत्याधुनिक डिजिटल अधोसंरचना और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। स्टॉल में […]



