शासकीय शालाओं की स्वच्छता को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. वर्णिका शर्मा नाराज

० शाला की प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी आयोग में तलब ० शासकीय शालाओं में अस्वछता बच्चों के अधिकारों का हनन माना जायेगा – डाॅ. वर्णिका शर्मा रायपुर। डाॅ. वर्णिका शर्मा द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विगत दिनों पी.जी.उमाठे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शांति नगर रायपुर का औचक निरीक्षण किया गया । उन्होंने वहाँ शाला भवन की स्थिति देखी एवं पाया कि शाला में बच्चे टूटे-फूटे बेन्चों पर बैठे हैं । छत पर पानी भर जाता है । जहाँ कक्षाएं लगती हैं वहाँ बाऊन्ड्रीवाल या पैराफिटवाॅल भी नहीं थी , जिससे बच्चों के गिरने का खतरा था । सीढ़ियाँ टूटी हुई थीं । शौचालय […]

कोल घोटाले मामले में फरार आरोपी देवेंद्र डडसेना को ईओडब्ल्यू एसीबी ने किया गिरफ्तार

रायपुर। कोल घोटाले मामले में फरार आरोपी देवेंद्र डडसेना को ईओडब्ल्यू एसीबी ने आज गिरफ्तार कर लिया। पिछले कई महीनों से फरारी काट रहे आरोपी देवेंद्र डडसेना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घोटाले में 100 करोड रुपए की राशि कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर वसूली की थी इस राशि को राजनीतिक कार्यों में खर्च किया गया था। ईओडब्ल्यू देवेन्द्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस मामले में अगले सप्ताह 26 जुलाई को निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू सौम्या चौरसिया को कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट के आदेश पर ये तीनों छत्तीसगढ़ से बाहर रह रहे हैं।  

भारतमाला प्रोजेक्ट के मुआवजा घोटाला राशि घोटाले के 4 आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत

बिलासपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा राशि घोटाले में 4 आरोपियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने आज हरमीत खनूजा, विजय जैन, उमा तिवारी और केदार तिवारी की नियमित जमानत मंजूरी दी है.मामले में हरमीत, विजय, उमा और केदार की ओर से वकील मनोज परांजपे और सरफराज खान ने विस्तृत दलीलें पेश करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ जमानत न देने का कोई वैधानिक कारण नहीं है. मुख्य न्यायाधीश ने दलीलों और दस्तावेज़ों की सुनवाई के बाद यह स्पष्ट करते हुए नियमित जमानत दी, कि यह कोई अंतरिम राहत नहीं है बल्कि कानूनी अधिकार के तहत जमानत दी जा रही है. […]

Breaking : छत्तीसगढ़ के बोरे -बासी घोटाले की होगी जांच, मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बोरे-बासी घोटाले की जांच विधायकों की समिति करेगी। विधानसभा में आज इस मुद्दे को भाजपा विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने जोर-शोर से उठाया। विधायकों की मांग पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में विधायकों की एक टीम बनाकर जांच कराने की घोषणा की। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बोर-बासी दिवस मनाया जाता था। दरअसल, कांग्रेस शासनकाल के दौरान 1 मई यानी श्रमिक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ी खान-पान को बढ़ावा देने बोरे-बासी खिलाने का प्रावधान किया गया। इस तामझाम में भूपेश बघेल की सरकार ने 8 करोड़ से अधिक खर्च कर दिया था। इसका खुलासा सूचना के अधिकार […]

Breaking : चैतन्य बघेल भेजे गए 5 दिन की रिमांड पर, ED ने कहा जांच में नहीं कर रहे थे सहयोग

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राज्य के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें रायपुर की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जहां पूछताछ के लिए पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड में भेज दिया गया है। कोर्ट में रिमांड आवेदन पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। बता दें कि चैतन्य बघेल को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी सूत्रों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 19 के तहत यह गिरफ्तारी की गई क्योंकि ताजा छापेमारी के दौरान चैतन्य बघेल […]

Big News : चैतन्य बघेल को स्पेशल कोर्ट में किया गया पेश, गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी विधायक पहुंचे कोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मानसून सत्र के दौरान सदन से ज्यादा हंगामा भूपेश बघेल के आवास पर देखने को मिला, जब ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले ये जानकारी आई थी कि चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में लिया था। मिली जानकारी के आधार पर बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि […]

Breaking : भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला विधानसभा में गूंजा, विपक्ष ने किया विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार

० चैतन्य बघेल को ई डी ने लिया हिरासत में रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला विधानसभा में गूंजा। छापेमारी के बाद ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को हिरासत में ले लिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा- सदन के बाहर ईडी का दबाव है, भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है. आज बच्चे का जन्मदिन है और उसे उठा लिया गया है. ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है. दिनभर के आज की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं, कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए।

Big Breaking : ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को लिया हिरासत में ,बर्थडे के दिन बढ़ी चैतन्य की मुश्किलें

भिलाई। भिलाई में शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED ने छापेमारी की. टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है.अब उसे रायपुर लेकर आ रही है। बता दें जानकारी के मुताबिक आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। इससे पूर्व सीएम भड़के हुए हैं. इसे लेकर उन्होंने X पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कीं. अभी भिलाई में उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता हला मचाए हुए हैं. पुलिस के साथ एक- दो बार तीखी बहस भी हो चुकी है. अभी भी कार्यकर्ता घर के बाहर हो हल्ला कर रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले […]

मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,मैं हार नहीं मानूंगा….ED की रेड के बाद पूर्व सीएम बघेल ने कही बड़ी

भिलाई। ईडी के छापे की कार्यवाही के बीच मानसून सत्र के विधानसभा कार्यवाही के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई तीन पदुम नगर के अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिसे जो करना है वह कर ले, मुझे न्याय पालिका पर भरोसा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है परंतु मैं हार नहीं मानूंगा। भूपेश बघेल अपने निवास से 100 मीटर दूर नेशनल हाईवे पैदल ही समर्थकों के साथ चल कर आए। इस दौरान फोरलेन पर […]

Breaking : दिल्ली के बाद बंगलुरु के 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जांच शुरू

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाद बंगलूरू के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बंगलूरू प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर के सभी स्कूलों में तलाशी और जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले, राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह एक दो नहीं बल्कि 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शुक्रवार तड़के पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में बम होने की सूचना मिली। सूचना ई-मेल के जरिए तड़के 4.55 बजे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।