वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नए दायित्वों के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अध्यक्ष के रूप […]

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया बेबी बॉय की दिखाई पहली झलक,किया नामकरण

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर को पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया। दिवाली से एक दिन पहले कपल के घर किलकारी गूंजी और त्योहार की खुशियां कई गुना बढ़ गईं। अब एक महीने बाद आज 19 नवंबर को कपल ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है। साथ ही यह भी बताया है कि अपने बेटे का उन्होंने क्या नाम रखा है? परी और राघव ने बेटे के साथ दिए पोज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया है। इसमें परिणीति और राघव बेबी बॉय के साथ पोज देते दिख रहे […]

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के नामों की हुई घोषणा, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से अटकी हुई छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। आज जारी किए गई इस सूची में 11 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल है। वहीं अन्य जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार सभी को है। लंबे समय से खबर आ रही थी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी और युवा कांग्रेस में फेर बदल किया जाएगा। वहीं अब 11 जिलों के नए अध्यक्षों के नाम युवा कांग्रेस की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में जिन 11 जिला अध्यक्षों के नाम जारी किए गए हैं […]

जेडीयू ने नीतीश कुमार और बीजेपी ने सम्राट चौधरी को चुना विधायक दल का नेता, विजय सिन्हा चुने गए उपनेता

पटना। जनता दल यूनाईटेड के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया है। बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में जदयू के विधायक दल की बैठक हुई। साढ़े 11 बजे जदयू के विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है। जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने कहा कि बिहार की जनता उत्साहित है, उन्होंने नीतीश कुमार अपना नेता चुना है। मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की पहली और अंतिम पसंद नीतीश कुमार ही हैं। नई सरकार में मंत्री बनाए जाने के सवाल पर रजक ने कहा कि इसका फैसला नीतीश कुमार करेंगे। […]

जापान के इस शहर में दिल दहला देने वाली घटना, भीषण आग से 170 इमारतें जलकर खाक

इंटरनेशनल न्यूज़ । दक्षिण-पश्चिमी जापान के ओइता प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओइता प्रांत के सागानोसेकी (Saganoseki) जिले में मंगलवार शाम एक भीषण आग लग गई जिसने शहर के एक घने आवासीय क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आगजनी में अभी तक 170 से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गई हैं।   तेज़ हवाओं के कारण फैली आग यह भयानक अग्निकांड मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे शुरू हुआ जब एक स्थानीय व्यक्ति ने आपातकालीन कॉल किया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि दमकलकर्मियों को इसे नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।सागानोसेकी इलाका मछली पकड़ने के बंदरगाह के […]

CG Weather : उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठिठुरन, इन जिलों के लिए जारी किया गया शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अंबिकापुर में 10 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान दर्ज किय गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर […]

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में एसीबी और ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई,पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर मारी रेड

रायपुर।बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगहों पर एसीबी और ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की है। जिन जिलों में यह रेड कार्रवाई सामने आई यही उनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिले का नाम शामिल है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल यह छापेमारी पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर पर की गई है। बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 90 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत […]

छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी सामूहिक कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में इस भवन ने अनगिनत ऐतिहासिक निर्णयों, महत्त्वपूर्ण बहसों और जनहित से जुड़े विधेयकों को जन्म लेते देखा है। यह भवन प्रदेश के विकास, समृद्धि और मजबूत लोकतंत्र का आधार स्तंभ रहा है। यह भवन न केवल हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है, बल्कि आगामी […]

“हिड़मा के आतंक का अंत, बस्तर में लौट रहा शांति का वसंत” — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों द्वारा संचालित सफल ऑपरेशन में शीर्ष नक्सली लीडर एवं सीसी मेम्बर माडवी हिड़मा सहित छह नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस को सलाम करते हुए कहा है कि “यह घटना नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष में निर्णायक उपलब्धि है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों के सफल ऑपरेशन में शीर्ष नक्सली लीडर और सीसी मेम्बर माडवी हिड़मा सहित छह नक्सलियों का न्यूट्रलाइज होना नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई में एक निर्णायक उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सुरक्षाबल के जवानों के अदम्य साहस को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय […]

आज का राशिफल 19 नवंबर : मेष, तुला और वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, बुधादित्य योग से मिलेगा बुद्धि कौशल का लाभ

मेष राशि, कारोबार व्यापार में आज आप लाभ पाएंगे मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज लाभदायक डील मिलेगी। आपके कारोबार में तेजी रहने से मन प्रसन्न होगा। आपको आज राजकीय क्षेत्र से भी लाभ और सम्मान मिल सकता है। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढेगी। संतान की शिक्षा करियर में प्रगति से प्रसन्न होंगे। साझेदारी के काम में फायदा होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। वृषभ राशि, सूर्य बुध की युति का मिलेगा लाभ […]