Big News : सऊदी अरब में बस-टैंकर की भीषण टक्कर, उमराह के लिए गए 40 से ज्यादा भारतीयों के मौत की आशंका; पीएम ने जताया दुख

  इंटरनेशनल न्यूज़। सऊदी अरब में एक भीषण सड़क हादसे में 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत की आशंका है। यह हादसा उस समय हुआ, जब उमराह के लिए गए लोगों को लेकर जा रही बस एक तेल के टैंकर से टकरा गई। सऊदी अरब के मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा मदीना के नजदीक हुआ और माना जा रहा है कि हादसे में मरने वाले भारतीय उमराह यात्री हैं, जिनमें से कई हैदराबाद के निवासी हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, उमराह गए लोगों को लेकर बस मक्का से मदीना जा रही थी, जब वह रास्ते में डीजल टैंकर से टकरा गई। हादसा स्थानीय समय अनुसार, सुबह करीब […]

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियाँ तेज, 18 से 20 नवंबर के बीच नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ

पटना। बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। बड़े जनादेश का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक स्थल पर शपथग्रहण का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देशभर के शीर्ष एनडीए नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उपमुख्यमंत्री और कुछ चुनिंदा मंत्री शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह बुधवार या गुरुवार को होगा, इसपर फैसला सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की सहमति पर निर्भर है। बताते चलें कि भारी जनादेश का जश्न मनाते हुए वर्ष 2015 में नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।तब उनके नेतृत्व में महागठबंधन को 178 सीटों पर जीत मिली थी […]

Weather: देश में इस साल पड़ रही कड़ाके की ठंड,उत्तर से पूर्व तक बढ़ी ठंड, कश्मीर-हिमाचल के कई हिस्सों में माइनस में पहुंचा पारा

दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस में पहुंच गया है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया, जो पिछले तीन वर्षों का नवंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। जम्मू, हरियाणा और ओडिशा में भी रात का तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। पहाड़ों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी और ठंड का प्रकोप और तेज पड़ सकता […]

छत्तीसगढ़ में नवंबर में ही चलने लगी शीतलहर, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया ठंड का यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर महीने में ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन […]

छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में फिर बना चैम्पियन, रचा इतिहास

० छत्तीसगढ़ 150 मेडल और 578 अंक के साथ पहले स्थान पर,छत्तीसगढ़ को लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर।छत्तीसगढ़ ने अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देहरादून में हुई 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 150 मेडल और 578 अंक के साथ लगातार दूसरे वर्ष चैम्पियनशिप अपने नाम की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और […]

खबरों की सच्चाई अहम है इससे समझौता नहीं करना चाहिए,विश्वसनीयता मीडिया की सबसे बड़ी ताकत

० जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन रायपुर।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर आज जनसंपर्क संचालनालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ संपादक जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए भ्रामक सूचनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ एक ही तरह की भ्रामक सामग्री को भेजते हैं, जिससे उसका एल्गोरिदम बढ़ जाता है और पाठक भ्रमित होकर उसे सच मान बैठता है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीधरन जी जब भी मेट्रो में किसी […]

आज का राशिफल 17 नवंबर : चंद्रमा बना रहे हैं कलानिधि योग, मिथुन, कन्या और मकर सहित कई राशियों को शुभ लाभ

मेष राशि, वाद-विवाद कानूनी रूप ले सकता है मेष राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय से जुड़ी कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपको भविष्य में लाभ देगी। यदि आज किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होता है तो कानूनी रूप ले सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। शाम को अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा नजर आएगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें। वृषभ राशि, शत्रुओं […]

आज का पंचांग 17 नवंबर : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 26, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 02, जमादि उल्लावल 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अगले दिन सूर्योदय तक। चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 51 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। प्रीती योग प्रातः 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। गर करण सायं 05 बजकर 59 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 35 मिनट तक कन्या उपरांत तुला में संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार […]

दलाई लामा की हिंदी जीवनी ‘अनश्वर’ का विमोचन, इतिहास में दर्ज हुईं कई अनसुनी कहानियाँ

  दिल्ली। प्रसिद्ध दार्शनिक, चिंतक, राजनेता और लेखक डॉ. कर्ण सिंह ने शनिवार को दलाई लामा की हिंदी में पहली मौलिक और प्रामाणिक जीवनी ‘अनश्वर’ का विमोचन किया। जीवनी की पहली प्रति भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भेंट की गई। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में गेशे दोर्जी दमदुल दलाई लामा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में कई नामचीन पत्रकार, साहित्यकार, छात्र, दलाई लामा के अनुयायी मौजूद थे। दलाई लामा की इस जीवनी को मशहूर पत्रकार और लेखक डॉ. अरविंद यादव ने लिखा है। अपने संबोधन में डॉ. कर्ण सिंह […]

श्रद्धा महिला मंडल ने श्रवण-बाधित बालिकाओं के बीच मनाया बाल दिवस

० मंडल द्वारा बच्चियों के लिए भेंट की गई ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन बिलासपुर। बाल दिवस 2025 के अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर ने एक हृदयस्पर्शी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में निवेदिता हॉस्टल, सरकंडा स्थित ‘सत्य साईं हेल्प वे’ में रह रहीं 45 श्रवण-बाधित बालिकाओं के साथ यह विशेष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा श्रीमती दुहन, उपाध्यक्षा गण तथा मंडल की अन्य सदस्याएँ सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत में बालिकाओं ने स्वयं बनाए गए गुलाब के फूलों से अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। […]