Viral News : होने वाले दामाद से ही सास ने कर ली शादी, बेटी ने भी दिया साथ,कहा….

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक और अनोखी हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहाँ एक 45 वर्षीय विधवा अपनी बेटी के लिए दूल्हा खोजने निकली थी लेकिन खुद ही दामाद के प्रेम में पड़कर उससे विवाह कर लिया। इस अनोखी शादी में सबसे खास बात यह रही कि बेटी ने ही अपनी माँ का पूरा साथ दिया और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। शादी की खबर जब गाँव पहुँची तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और यह प्रेम प्रसंग अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला बंडा के देवकली अंतर्गत रंमस्तपुर क्षेत्र का है। महिला के पति का […]

तस्करों को रोकने जंगल पहुंचे वन विभाग की टीम पर कुल्हाड़ी , डंडों से हमला, डिप्टी रेंजर हुए घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ी घटना घटी। यहां तस्करों को रोकने पहुंची टीम पर उन लोगों ने लाठियों, डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें डिप्टी रेंजर बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वन विकास निगम को सूचना मिली कि सामरिया बेट के जंगल में 8-10 लकड़ी तस्कर अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई कर परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर वन विभाग की एक सर्च टीम रात 8 बजे जंगल की ओर रवाना हुई। करीब रात 12 बजे टीम सामरिया पहुंची तो देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर से सागौन की लकड़ियां पिकअप में भर रहे […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने रायपुर समेत अन्य जिलों के लिए जताई बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों ने सूरज की तपिश से जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। बारिश नहीं होने से लगातार गर्मी बढ़ रही है। भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को मौसम बदलेगा और तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी […]

Breaking : बीजेपी विधायक के काफिले की गाडी दुर्घटना की हुई शिकार, वाहन चालक की मौत

केशकाल। बीजेपी के नेता और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की एक गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई है।हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान वाहन में ड्राइवर अकेले ही सवार था। हादसा कैसे और किन वजहों से हुआ बांसकोट पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी है, वही मृत ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल कर दिया गया है।    

‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम अभिनेता विभु राघव हार गए कैंसर से जंग, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांसें

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘निशा और उसके कजिन्स’ में अपने किरदार से मशहूर हुए अभिनेता विभु राघव का 2 जून 2025 को निधन हो गया। उनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था।उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह स्टेज 4 कोलन कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले विभु अपनी बीमारी और हेल्थ अपडेट्स शेयर करते थे, लेकिन पिछले एक महीने से वह ऑनलाइन गायब थे। विभु के निधन की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त सिंपल कौल, कावेरी प्रियम और अभिनेता करण वीर मेहरा ने की। विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सावधान इंडिया’ […]

सिक्किम में भूस्खलन से बाढ़ ने मचाई तबाही: 1600 से ज्यादा पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू, 6 जवान अभी भी लापता

दिल्ली । सिक्किम के कई इलाकें बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। लाचुंग और चुंगथांग में 1,678 पर्यटक फंसे थे, इन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया है।कल मंगन जिले के छातेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन हुआ, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई और 6 अन्य लापता हैं। लेकिन लाचुंग में अभी भी 100 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो वहीं फंसे हुए हैं।   अधिकारीयों ने बताया कि कुछ पर्यटकों को वहां से निकालर गंगटोक ले जाया गया और लाचेन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। भारी बारिश के कारण मंगन जिले में भूस्खलन हुआ। इससे सड़कें बाधित […]

नारायणपुर के अरिहंत स्टील विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही,16 करोड़ के कारोबार में कर चोरी का खुलासा

रायपुर।मेसर्स अरिहंत स्टील नारायणपुर जिला नारायणपुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग जगदलपुर द्वारा 31 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जबकि जीएसटी के प्रावधानों के अनुरूप व्यवसाय स्थल पर समस्त लेखा पुस्तकें रखा जाना अनिवार्य है। व्यवसायी ने बताया कि समस्त बिल, कर सलाहकार द्वारा जारी किया जाता है। इस कारण कर अपवंचन की संभावना और भी प्रबल हो गई। आगे जांच में पाया गया कि वर्ष 2021-22 से वर्ष 2024-25 तक कुल टर्न ओव्हर लगभग […]

आज का राशिफल 3 जून : अमला योग से वृषभ, तुला मकर राशि के जातको को आज मिलेगा लाभ, जानिए अपना भविष्यफल

​मेष राशि, चंद्रमा और केतु की युति है प्रतिकूल मेष राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा और केतु की युति अनुकूल नहीं है। ऐसे में आज आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। आपका कोई काम आज अटक सकता है जिससे आपको आज मानसिक तनाव और परेशानी होने वाली है। कोई सरकारी क्षेत्र का काम है तो आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो काम पूरा होना कठिन होगा। आर्थिक मामलों में आज कुछ अनचाहे और गैर जरूरी खर्च भी होंगे। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको उनसे सहयोग मिलेगा और आपकी किसी समस्या का समाधान भी निकलेगा। आज भाग्य […]

आज का पंचांग 3 जून : आज श्री दुर्गाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 13, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 21, जिल्हिजा 06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि रात्रि 09 बजकर 57 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 59 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत बज्र योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 17 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज के […]

दशमेश सेवा सोसायटी ने दिनभर राहगीरों को दी शीतल छबिल व प्रसाद की सेवा

रायपुर। सिक्खों के धर्मगुरु श्रीगुरु अरजन देवजी के शहीदी पर्व की याद में दशमेश सेवा सोसायटी एवं सिक्ख समाज के प्रमुख सेवादारियों की तरफ से सोमवार को राजधानी के व्यस्ततम व घनी आबादी वाले क्षेत्र शास्त्री चौक में राहगीरों को ठंडा शरबत व चने के प्रसाद की सेवा प्रदान की गई। सुबह 11 बजे गुरुद्वारा देवेंद्रनगर के ग्रंथी ज्ञानी सुरजीत सिंघजी ने इसकी शुरुआत गुरु की अरदास से की। प्रसाद स्वरूप दिनभर चली यह सेवा शाम 6 बजे तक निरंतर जारी रही। जिसमें हजारों लोगों ने गुरुवाणी कीर्तन की लय के साथ शरबत व चने का प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे सेवा कार्यक्रम में सोसायटी के जसबीर सिंह भाटिया, प्रीतपाल […]