राया (RAAYA) लेकर आया महाराष्ट्र का सबसे प्रिय पारंपरिक मेंसवियर अब रायपुर में

रायपुर. पुणे, महाराष्ट्र से शुरू हुआ प्रतिष्ठित भारतीय मेंसवियर ब्रांड RAAYA ने आज रायपुर में अपने सबसे भव्य स्टोर का उद्घाटन किया। यह नया स्टोर पंडरी मेन रोड पर, निरंकारी फ़र्नीचर के बगल में, क्लॉथ मार्केट जंक्शन पर स्थित है और अब रायपुर का नया प्रीमियम डेस्टिनेशन बन गया है लक्ज़री इंडियन एथनिक वियर के लिए। स्टोर का उद्घाटन नागराज जैन (संस्थापक, जयहिंद ग्रुप), निदेशक दिनेश जैन एवं मनुलाल अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा किया गया, अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में। RAAYA के युवा संस्थापक प्रेशित जैन अपनी दूरदृष्टि और स्टाइल की समझ के साथ इस ब्रांड को नए आयामों तक ले जाने के मिशन पर हैं — जिसमें परंपरा, […]

औषधि परीक्षण में 3 दवाएं अमानक, नशीली दवाओं के खिलाफ छापेमारी तेज,खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

० 249 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना ० अमानक औषधियां बेचने या वितरित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर।छत्तीसगढ़ में आमजन को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से एकत्र किए गए औषधि नमूनों की जांच में पांच दवाएं अमानक पायी गई हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सक्ति, राजनांदगांव, कोंडागांव, सूरजपुर सहित अन्य जिलों से कुल 34 औषधि नमूनों को एकत्र कर रायपुर स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया था। मई 2025 में जांच उपरांत इनमें से 03 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी […]

रेरा का बड़ा फैसला: प्रमोटर को 28 लाख रुपए ब्याज सहित लौटाने का आदेश, आवंटी को मिली राहत

रायपुर।छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक अहम फैसला सुनाया है। रेरा ने आशीर्वाद अपार्टमेंट परियोजना (कोहका, जिला दुर्ग) से जुड़े एक मामले में प्रमोटर को निर्देश दिया है कि वह आवंटी को 28.71 लाख रुपये की राशि ब्याज सहित तत्काल लौटाए। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब यह पाया गया कि आवंटी और प्रमोटर के बीच अनुबंध होने के दो साल बाद भी फ्लैट का पजेशन नहीं दिया गया। निर्माण कार्य लंबे समय तक अधूरा रहा, जिससे आवंटी को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेरा के आदेशानुसार, प्रमोटर द्वारा मूलधन 23 […]

महतारी वंदन योजना की 16 वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी,करना होगा आधार अपडेट

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज दो तारीख को माह जून 2025 की सोलहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.24 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 16 माहों में 10433.64 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा […]

राज्य शैक्षणिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व राज्यपाल रमेश बैस से की मुलाकात

रायपुर। सोमवार को राज्य शैक्षणिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने रमेश बैस,पूर्व राज्यपाल त्रिपुरा, झारखंड, महाराष्ट्र से सौजन्य भेंट की।श्री बैस ने सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति में महती भूमिका निभाई, जिसके कारण एक दशक से भी अधिक से लंबित पदोन्नति संभव हो सकी। सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर हाल में हुई पदोन्नति में कुछ कमियां रह गई हैं । प्रतिनिधि मंडल ने उसकी ओर भी श्री बैस का ध्यान आकर्षित किया ।श्री बैस ने समुचित स्तर पर बात रखने का आश्वासन भी दिया । लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे प्रदेश के सहायक प्राध्यापकों में अपार हर्ष है। प्रतिनिधि मंडल ने इस प्रसन्नता से श्री रमेश […]

हनीमून पर शिलॉन्ग गए इंदौर के राजा की डबल डेकर रूट पर मिली लाश, सोनम की तलाश अब भी जारी

शिलॉन्ग। शादी के बाद शिलॉन्ग हनीमून पर गए इंदौर के राजा और सोनम की तलाश कर रही टीम को डबल डेकर रूट पर एक शव मिला था। इसकी पहचान परिवार वालों ने राजा के रूप में की है। शव को खाई से ऊपर लाया गया है। शव का हुलिया राजा से मिल रहा था, लेकिन पुलिस अफसरों ने शव की पुष्टि परिजनों से कराई है।   परिजनों ने पुलिस अफसरों से कहा कि शव राजा का है। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास खोजी दल ने अभियान और तेज किया है, ताकि सोनम के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस अफसरों ने राजा की अंतिम रील के जरिए […]

छत्तीसगढ़ की चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द, NCTE ने नियमानुसार जवाब देने पर की कार्रवाई

रायपुर। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द कर दी है। यह फैसला नोटिस के बावजूद जवाब न देने और नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण लिया गया है।जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज भी उन संस्थानों में शामिल है जिनकी मान्यता रद्द की गई है. यह कॉलेज लंबे समय से शैक्षणिक नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिस पर एनसीटीई ने पहले भी नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई. राजनांदगांव जिले की दो B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता भी रद्द की गई है। इनमें क्रांति दर्शन महाविद्यालय और श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय का नाम सामने आया […]

Vat Savitri purnima : कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा 10 या 11 जून? जानिए सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा का अपना महत्व है। इसी तरह ज्येष्ठ मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को ज्येष्ठ पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर दक्षिण भारत के राज्यों में वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाता है। जहां उत्तर भारत में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है तो वहीं ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत महाराष्ट्र, गुजरात आदि में रखा जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति है। ऐसे में आइये जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 10 या 11 जून में से किस दिन रखा जाएगा और वट सावित्री व्रत कब होगा। वट सावित्री पूर्णिमा […]

COVID : देश में हर दिन बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज , एक्टिव केसेस 4000 के करीब, अब तक 32 की जान गई

दिल्ली। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 2 जून को सुबह 8:00 बजे तक देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3961 हो गए हैं। इस साल संक्रमण की वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 32 हो गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन के मुकाबले सक्रिय मरीजों की संख्या में 203 की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि इस दौरान चार लोगों ने दम तोड़ा। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कल से अब तक सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 44, केरल में 35, महाराष्ट्र में 21, गुजरात में 18 और कर्नाटक में 15 नए मामले […]

सुकमा : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सुकमा में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 पर था 25 लाख का इनाम

  सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलवाद का गढ़ कहे जाने वाले सुकमा में 16 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमें 2 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। वहीं, 6 नक्सलियों पर पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा एक महिला और पुरुष माओवादी पर भी 8-8 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। सुकमा में पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले 16 माओवादियों में कई खूंखार नक्सली भी शामिल हैं, जो इलाके में कई बार बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।