गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों का हौसला बढ़ाया,नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने अदम्य साहस और समर्पण के साथ […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मुलेर : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांवों में से एक है, जहाँ अब नियद नेल्लानार योजना के तहत समावेशी विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री साय का ग्रामीणों ने महुआ, आमपत्ती से बने पारंपरिक हार और गौर मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का भी छिंद पत्तों से बने पारंपरिक गुलदस्तों से अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से सीधे संवाद […]

‘पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और PoK खाली करने पर होगी बात’, संघर्ष विराम के बाद बोले विदेश मंत्री जयशंकर

दिल्ली। भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद उठ रहे सवालों का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध और व्यवहार पूरी तरह से द्विपक्षीय होंगे। इसमें बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ अब बातचीत केवल आतंकवाद और पीओके खाली करने पर होगी। होंडुरास दूतावास के उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की एक सूची है जिसे उसे हमें सौंपना होगा। साथ ही उसे आतंकियों के बुनियादी ढांचे को बंद करना होगा। वे जानते हैं कि क्या करना है। हम उनके साथ आतंकवाद के […]

पाकिस्तानी झंडे बेचने पर Amazon और Flipkart पर मोदी सरकार ने लिया एक्शन, जारी किया नोटिस

दिल्ली । केंद्र सरकार ने प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर कड़ा रुख अपनाया है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने इन कंपनियों को उनके प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी प्रतीकों वाले झंडे और अन्य सामान की बिक्री को लेकर सख्त नोटिस जारी किया है। यह जानकारी स्वयं केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि सीसीपीए ने पाकिस्तानी झंडों और उससे जुड़े सामान की बिक्री के मामले में अमेजन, फ्लिपकार्ट के साथ-साथ यूबाय इंडिया, एटसी, द फ्लैग कंपनी और द फ्लैग कॉर्पोरेशन को भी नोटिस […]

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मधुमक्खियों के हमले में सीआरपीएफ के श्वान की मौत, झुण्ड ने किया था हमला

बीजापुर। बीजापुर जिले की कोरगोटालू पहाड़ियों पर नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक श्वान की मुधमक्खियों के हमले में मौत हो गयी।सुरक्षा बल के इस खोजी कुत्ते पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया और उसे करीब 200 बार डंक मारे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाला श्वान मादा थी और उसका नाम ‘रोलो’ था ।उन्होंने ‘पीटीआई-भाष’ को बताया कि 11 मई को समाप्त हुए 21 दिनों के इस मेगा अभियान के दौरान रोलो को विस्फोटकों और परिष्कृत विस्फोटक उपकरणों का पता लगाने का कार्य सौंपा गया था । उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को अभियान के दौरान रोलो […]

श्रीनगर में बोले राजनाथ : ‘परमाणु हथियार की धमकियों से डरते नहीं’, हम धर्म नहीं कर्म देखकर मारते हैं….

श्रीनगर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य और सशस्त्र बलों की युद्ध तत्परता की समीक्षा करने के लिए यहां पहुंचे।ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद से यह केंद्र शासित प्रदेश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Srinagar Visit) की पहली यात्रा है। रक्षा मंत्री ने जवानों से मुलाकात की और अपने संबोधन के दौरान जवानों के प्रति आभार व्यक्त की। रक्षा मंत्री ने जवानों का आभार व्यक्त किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों के बीच आपके बीच आकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ऑपरेशन […]

Delhi Mask Compulsory: दिल्ली वासियों के लिए लागू हुआ ये नियम ,पहनना होगा मास्क ,हो जाओ अलर्ट

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीती रात धूल प्रदूषण ने अचानक चिंताजनक रूप से बढ़त दर्ज की, जिससे पूरे एनसीआर में धूल की चादर छा गई और वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई। इस प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और AQI 200 के पार चला गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के पास पलाम क्षेत्र में रात 10 से 11:30 बजे के बीच धूल भरी तेज हवाएं चलीं, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। इस तेज हवा के कारण विजिबिलिटी 4500 मीटर से घटकर मात्र 1200 मीटर रह गई। इस प्रदूषण का असर खासतौर पर PM10 और […]

विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें : राजद्रोह के केस दर्ज कराने के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ी, पहले जबलपुर हाईकोर्ट ने मंत्री के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने का आदेश दिया तो वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को फटकार लगाई है। दरअसल, विजय शाह ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप मंत्री हैं, इसलिए बस आपकी सुनें, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर दलील देते हुे विजय शाह के वकील ने सीजेआई से अपील की कि गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है, ऐसे में आज ही याचिका पर सुनवाई करनी चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा […]

सुशासन तिहार के अंतर्गत क्रेडा सीईओ ने किया बस्तर दौरा : सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन के संयंत्रों की गुणवत्ता का किया परीक्षण “

० जिला कांकेर के ग्राम-झिपाटोला (चिनौरी), माकड़ी एवं अर्जूनी तथा जिला कोण्डागांव के ग्राम-भण्डारसिवनी, पिपरा एवं पतोड़ा के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद रायपुर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा सत्त रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के […]

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़, एक ढेर

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir Encounter) के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा की और इस घटनाक्रम की जानकारी दी। कश्मीर पुलिस के ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा है कि ‘अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।’ बता दें कि फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इतना ही नहीं, एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना है। शोपियां में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया इस बीच, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में […]