धनबाद के कोयला खदान में चाल धंसने से बड़ा हादसा : 9 मजदूरों की गई जान, कई अभी भी फंसे

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित केशरगढ़ में अवैध कोयला माइनिंग के दौरान एक चाल धंसने से बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस घटना में एक दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका है जिनमें से 9 की मौत की बात सामने आ रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि अवैध कोयला तस्कर ही बचाव कार्य में जुट गए हैं जबकि अभी तक किसी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है जब केशरगढ़ के जमुनिया नामक […]

बड़ी खबर : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मंदिर हसौद में हुआ हादसा

रायपुर। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे नीलेश कश्यप (19) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, वही एक अन्य सवार घायल बताया जा रहा है। नीलेश कश्यप पूर्व भाजपा सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे। जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र इलाके में सामने आया है। केदार कश्यप का भतीजा बुलेट पर सवार था इसी दौरान उसकी बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में नीलेश ने दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य सवार को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। शव को बरामद कर सत्य साईं अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, दुर्घटनाग्रस्त बुलेट […]

आज सावन शिवरात्रि : जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और शुभ समय

सावन मास की शिवरात्रि भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अति उत्तम मानी जाती है। 23 जुलाई को सावन की शिवरात्रि मनाई जा रही है और इस दिन शिवजी का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। कांवड़ लेने गए श्रद्धालु भगवान शिव का पूरे श्रद्धा भाव से गंगाजल से अभिषेक करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। इसके साथ ही सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। ऐसे में आइये जानते हैं शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और शुभ समय क्या है। शिव पूजन से मिलेगी शिव कृपा सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई बुधवार को है। शिवरात्रि पर भगवान शिव की उपासना […]

छत्तीसगढ़ में आज 11 जिलों में होगी बारिश, बिजली गिरने और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ना होने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधि फिर से तेज हो गई है। प्रदेश के 11 जिलों में आज हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, वो बिना किसी काम के घर से बाहर न निकले और अगर बारिश में कहीं फंसते हैं तो पेड़ के नीचे खड़े न हो। मौसम विभाग ने कहा है कि, बारिश के दौरान बचने के लिए सुरक्षित जगह पर रुके। बता दें कि छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव देखने के लिए मिल रहा है। यहां कई जिलों […]

आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर दिल दहला देने वाला हादसा : तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, चार की मौत; कई गंभीर रूप से हुए घायल

ग्वालियर। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। शीतला माता मंदिर गेट के पास एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे कांवड़ियों के एक समूह को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार कांवड़ियों की जान चली गई, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार सभी लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तनाव की स्थिति बन गई, जिसे संभालने के लिए शहर के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तेज रफ्तार कार ने रौंदा […]

सावन सेलिब्रेशन में महिलाओं ने गीतों पर थिरकने के साथ लिया झुले का आनंद

रायपुर। कचना स्थित हमिंग कोटरी सोसाइटी की महिलाओं ने सावन सेलिब्रेट किया। महिलाओं ने हरित श्रृंगार कर सावन सुंदरी प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की, वहीं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। सावन में सखियों संग झुले का भी आनंद लिया। सावन सेलिब्रेशन की शुरुआत महादेव की आराधना के साथ हुई। महिलाओं ने जय जय हो शंकरा … पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। सावन के गीतों पर महिलाओं ने ग्रुप डांस परफॉर्म किया। सभी ने सावन के गीत गाए और सावन झुले का आनंद लिया। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में जयश्री ठक्कर विनर रही, राजी पॉल फर्स्ट रनर अप और ऋतु दुबे सेकंड रनर अप रही। अर्चना सिंह, सोनिया देवांगन और मृदुला शर्मा […]

आज का राशिफल 23 जुलाई : वृषभ, कर्क और मकर राशि को आज मिलेगा दुरुधरा योग का लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,सरकारी मामलों में सतर्कता बनाए रखें आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आपके ऊपर कुछ अचानक से नया काम आ सकता है। साथ ही आज सरकारी क्षेत्र से काम में आपको आज सतर्कता बरतने की जरूरत है नहीं तो आ सकती है परेशानी। घर परिवार के मामले में दिन आज अच्छा रहेगा। यदि आपकी अपने परिवार के सदस्यों से कुछ दूरी थी, तो वह आज दूर हो जाएंगी। आज आपके भाई-बहन हर काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी आज पूरी हो सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। […]

आज का पंचांग 23 जुलाई : आज सावन शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति श्रावण 01, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 08, मुहर्रम 27, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 23 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 29 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र सायं 05 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत चतुष्पद करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के […]

हरेली तिहार में होगी महिलाओं और युवतियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं

रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में हरेली के अवसर पर 24 जुलाई 2025 गुरुवार को लड़कियों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं सरजू बांधा गार्डन, टिकरापारा रायपुर में कराया जा रहा है। प्रतियोगिताएं जो महिलाओं के लिए है जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। सावन सुन्दरी नींबू दौड़ जलेबी दौड़ कुर्सी दौड़ गेड़ी दौड़ जनउला छत्तीसगढ़ी वेशभूषा छत्तीसगढ़ी नृत्य छत्तीसगढ़ी गायन छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे में अतिथि होंगी । रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी , खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर,पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद प्रमोद साहू सभी छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में अतिथि के […]

क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा ने बिलासपुर एवं कोरबा क्षेत्र के जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना योजनांतर्गत स्थापित सौर संयंत्रों का किया गया औचक निरीक्षण

  रायपुर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं क्रेडा अध्यक्ष माननीय भूपेन्द्र सवन्नी जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा द्वारा सत्त रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए श्री राणा द्वारा स्वयं ही ताबड़तोड दौरे किये जा रहे है। इसी की […]