अजय देवगन की Drishyam 3 की टीम को मिली कानूनी चेतावनी, मलयालम और हिंदी के मेकर्स में बढ़ा टकराव?

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फिल्म, मलयालम भाषा में इसी नाम से बनी मूवी का हिंदी वर्जन है। साउथ में इस फ्रेंचाइजी के हीरो मोहनलाल हैं।साल 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई थी और अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है। पर इससे पहले ही ऐसा लग रहा है कि साउथ और बॉलीवुड मेकर्स के बीच कानूनी टकराव होने वाला है! ओरिजनल ‘दृश्यम’ के राइटर और निर्देशक जीतू जोसेफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पहले ये प्लानिंग हुई थी कि हिंदी और मलयालम वर्जन को एक साथ शूट किया जाएगा, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया।’ हिंदी की टीम पहले […]

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा हुआ मंजूर, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में की उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना

दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र भेजकर पद से इस्तीफे की बात कही थी। उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। मंगलवार को राज्यसभा को जगदीप धनखड़ के तत्काल प्रभाव से इस्तीफे के संबंध में गृह मंत्रालय की अधिसूचना (दिनांक 22 जुलाई) के बारे में सूचित किया गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा, ‘जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ स्वत: रिक्त […]

2006 लोकल ट्रेन बम विस्फोट : आरोपियों के बरी होने पर महाराष्ट्र सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट ,24 जुलाई को होगी सुनवाई

मुंबई। 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले में शीर्ष अदालत 24 जुलाई को सुनवाई करेगी। दरअसल, बीते दिन 2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोट मामले में सभी 12 आरोपियों को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। इसी फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। इस पर शीर्ष कोर्ट ने 24 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति जताई। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने मामले को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध किया। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार […]

75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त,एक आरोपी को भेजा गया जेल

  रायपुर। आबकारी विभाग दुर्ग ने आज थाना नंदिनी नगर के ग्राम ग्राम घटियाखुर्द में आरोपी अनिकेत पारधी एवं अज्ञात के कब्जे से कुल 75 लीटर गुड़ से निर्मित कच्ची मदिरा जब्त की, जिसका बाजार मूल्य 11,250 रूपए है। टीम ने 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश (किण्वित पदार्थ) भी जब्त किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 45 हजार रूपए है। इस दौरान मदिरा निर्माण में प्रयुक्त गैस, चूल्हा, डेगची सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं […]

पहाड़ों में बारिश ने मचाया हाहाकार : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 400 से अधिक सड़कें बंद; 4 लोगों की मौत,स्कूलों में छुट्टी

  दिल्ली। भारी बारिश से पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर तबाही मची है। बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 400 से अधिक सड़क मार्ग बंद हो गए और हजारों लोग बीच सफर में फंस गए। हिमाचल में भारी बारिश को लेकर जारी अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश हुई। चंबा के चुराह के नेरा में बादल फटने से मैहला में पहाड़ी से चट्टान घर पर गिर गई, जिससे भीतर सो रहे नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। […]

NH 11 :दो कारों की आपस में भिंड़त में उड़ गए परखच्चे: 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 लोग घायल, कटर से काटकर निकाले गए शव

बीकानेर । राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर सिखवाल उपवन के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहाँ दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना श्रीडूंगरगढ़-रतनगढ़ मार्ग पर हुई जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।   घायलों को बीकानेर रेफर, यातायात बाधित थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर […]

कौन होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति ? इन नामों पर विचार की संभावना

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद आगे क्या होगा इसकी चर्चा तेज हो गई है। सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों सहित मतदाताओं में बहुमत प्राप्त है, इसलिए धनखड़ के इस्तीफे के फैसले से वह आश्चर्यचकित है। आने वाले दिनों में संभावित नामों पर विचार किए जाने की संभावना है। धनखड़ उपराष्ट्रपति का पद संभालने से पहले बंगाल के राज्यपाल थे, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए राज्यपालों में से एक या एक अनुभवी संगठनात्मक नेता या केंद्रीय मंत्रियों में से एक को चुना जा सकता है। भाजपा के पास इस पद पर चुनने के लिए […]

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम : 25 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की गतिविधि ,उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज अलग ही है। कभी धूप तो कभी बारिश के कारण उमस और गर्मी का माहौल है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। खासतौर पर 25 से 26 जुलाई के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। राजधानी रायपुर में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस […]

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस करेगी आर्थिक नाकेबंदी ,33 जिलों के राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक रोकने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज का दिन आम जनता के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। राज्यभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्यव्यापी चक्काजाम किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक को रोकने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग ,बस्तर और सरगुजा संभागों में मुख्य चौराहों, फ्लाईओवर और हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाकेबंदी करेंगे। रायपुर में VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक, करेंसी टावर के […]

आज का राशिफल 22 जुलाई : वृषभ, कर्क और तुला राशि के जातक आज राजयोग से पाएंगे शुभ लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे मेष राशि वालों के लिए आज का मंगलवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपको अपने काम में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेहनत और संयम से आप काम में सफलता पाएंगे और आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे, भले आपकी तारीफ सामने न करें। घर परिवार के मामले में दिन आज अनुकूल रहेगा। भाइयों से आप आज सहयोग पाएंगे। आज का दिन आपके रिश्तों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा और दोस्तों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी साहसिक फैसले से आपको आज लाभ मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य […]