वरिष्ठ फोटोग्राफर विनय शर्मा नहीं रहे,65 की उम्र में ली अंतिम सांस

रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा का आज शाम निधन हो गया। वे गैलेक्सी रेजिडेंसी, अमलीडीह रायपुर के निवासी थे और लगभग 65 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार उनके पुत्र के आने के बाद किया जाएगा। विनय शर्मा ने दैनिक देशबन्धु और दैनिक भास्कर ,नईदुनिया जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। वे पत्रकारिता जगत में अपनी प्रतिबद्धता, सौम्यता और उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते थे। वे श्रीमती अपराजिता शर्मा के पति, अमित शर्मा एवं अमृता के पिता, तथा प्रसिद्ध उद्घोषक कमल शर्मा के अनुज थे।उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान […]

रायपुर पश्चिम से निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, राजधानी होगी शिवभक्तिमय

० विधायक राजेश मूणत की अगुवाई में 3अगस्त को निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा रायपुर। 3 अगस्त रविवार की सुबह रायपुर पश्चिम विधानसभा से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में होने जा रहा है जिसकी तैयारिया को लेकर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया जहां आगामी 3 अगस्त को होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को दिशानिर्देश दिए गए एवं प्रदाय जिम्मेदारियों का जायजा भी लिया गया राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की प्रति वर्षानुसार इस वर्ष […]

सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० समन्वित प्रयासों से निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री साय ने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह समस्या […]

Big News : जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज, उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

  दिल्ली। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐस समय हो रही है, जब सोमवार शाम को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर बैठक की एक तस्वीर भी साझा की। जिसमें लिखा गया है, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।   बता दें कि सोमवार को जगदीप धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन अचानक इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद हरिवंश ने मंगलवार को राज्यसभा में सुबह के सत्र की कार्यवाही की अध्यक्षता की। हालांकि […]

Big News : एअर इंडिया के विमान में फिर बड़ा हादसा, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद लगी आग, सभी यात्री व क्रू सुरक्षित

दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में आज फिर एक हादसा हो गया है। हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया के एक फ्लाइट में मंगलवार दोपहर लैंडिंग के बाद आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। इस घटना को लेकर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एआई-315 की लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के बाद उसकी ऑक्जिलियरी पावर यूनिट में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब यात्री विमान से उतरना शुरू कर चुके थे। सुरक्षा प्रणाली के अनुसार ऑक्जिलियरी पावर यूनिट को स्वतः बंद कर दिया […]

अवैध दवा सप्लाई चैन और नकली उत्पादों पर कसी नकेल, राज्य भर के 170 संस्थानों में मारे गए छापे

० प्रदेश भर में नकली प्रसाधन सामग्री और नशीली दवाओं के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई ० हेल्पलाइन नंबर +91-9340595097 पर नकली औषधियों, प्रसाधन सामग्री या नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की दे सकते हैं जानकारी रायपुर। अवैध रूप से संचालित फर्मों, नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला और बाजार में बिक रही नकली प्रसाधन सामग्री से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को प्रदेश स्तर पर एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इस अभियान के अंतर्गत राज्य भर में औषधि निरीक्षकों की टीमों […]

Big Breaking : चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, 4 अगस्त तक रायपुर सेंट्रल जेल में रहेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आज से 4 अगस्त तक रायपुर सेंट्र्ल जेल में बंद रहेंगे। दरअसल ईडी की टीम ने शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को उनके निवास भिलाई से 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी की टीम चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से पांच दिनों की रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम चैतन्य बघेल को लेकर ईडी के दफ्तर पहुंची थी। पांच दिनों तक हुई पूछताछ के बाद रिमांड खतम होने पर आज दोबारा से चैतन्य बघेल को रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग

० राज्य सरकार प्रतिबद्ध है प्रदेश के हर खिलाड़ी को अवसर, संसाधन और मंच देने के लिए : मुख्यमंत्री ० महासमुंद की नवलीन कौर ने तीरंदाजी में नेशनल गेम्स में बनाया स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल रायपुर।खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा […]

ED के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस के नेता-कार्यकर्त्ता,शहर और हाइवे में जगह-जगह की नाकेबंदी

रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर ईडी के विरोध में आज कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी की। कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया। दो घंटे के इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान शहरों में नेशनल हाईवे से लेकर मुख्य मार्ग पर मालवाहकों की आवाजाही रोक दी गई.   राजधानी में अलग-अलग जगहों पर आर्थिक नाकेबंदी के लिए कांग्रेस ने पहले से ही नेताओं को जिम्मेदारी दे रखी है. मैग्नेटो मॉल के पास हाइवे पर जहां शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में मालवाहकों को रोका जा रहा है , तो वहीं विधानसभा रोड सकरी में नारायण कुर्रे व पप्पू बंजारे […]

Hartalika Teej 2025 Date : कब है हरतालिका तीज ? जानें सही तिथि और पूजा विधि, इस बार व्रत पर बन रहे हैं खास संयोग

  हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का खास महत्व होता है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन इस व्रत को रखा जाता है। मान्यता है कि सुहागिन महिलाओं द्वारा इस व्रत को रखने से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं। वहीं, इस बार का हरतालिका तीज और भी ज्यादा खास हो रहा है क्योंकि, इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में इस साल इस व्रत को रखने से महिलाओं को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए विस्तार से […]