Vinod Kambli की सेहत को लेकर आई बड़ी अपडेट: अस्पताल ने की ब्रेन क्लॉट्स की पुष्टि
ठाणे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। मस्तिष्क में खून के थक्के बनने की समस्या के कारण उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही कांबली को मूत्र संक्रमण और मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी भी हो रही थी। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अगले कुछ दिनों में उनके कुछ और परीक्षण किए जाएंगे। कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में मस्तिष्क में थक्कों का पता चला है। अस्पताल के प्रबंधन ने घोषणा की है कि कांबली को जीवनभर मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी। […]



