शासकीय कार्यालयों के बकाया बिजली बिल वसूली के लिए चलेगा अभियान- एमडी भीम सिंह कंवर

० कृषि पंपों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने कहा है कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक कर बकाया वसूली के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला एवं कंपनी के संभागीय कार्यालयवार शासकीय कार्यालयों के बकाया संबंधी जानकारी एकत्र कर एक सप्ताह के भीतर समीक्षा पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने अवैध कनेक्शन लेने वाले घरेलू एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं की भी जानकारी […]

दुर्ग में 6 एकड़ में अफ़ीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, राइस मिल संचालक समेत 3 गिरफ्तार

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध अफ़ीम की खेती का बड़ा मामला उजागर किया है। शिवनाथ नदी के किनारे करीब 6 एकड़ जमीन पर अफ़ीम के पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने पूरे खेत से पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इन पौधों की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें खेत के मालिक और भाजपा से निलंबित राइस मिल संचालक विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर और राजस्थान का निवासी विकास विश्नोई शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि खेती के लिए बाहरी लोगों को बुलाया गया था, ताकि […]

पूर्वपुलिस महानिदेशक विश्वरंजन का निधन, रायपुर में पुलिस लाईन में दी गई श्रद्धांजलि

  रायपुर।सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी  विश्वरंजन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज पुलिस लाइन, रायपुर में एक श्रद्धांजलि दी गई। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वर्गीय विश्वरंजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा पुलिस सेवा के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री विश्वरंजन कर्मठ, अनुशासित और दूरदर्शी पुलिस अधिकारी थे, जिनका प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक राजीव माथुर, संत कुमार पासवान, […]

“मैं भारत हूं” थीम पर भव्य बाइक-स्कूटी रैली : मातृशक्ति की ऐतिहासिक भागीदारी से गूंजा रायपुर

० राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में “मैं भारत हूं” थीम पर एक भव्य बाइक-स्कूटी रैली का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली में 2000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेकर राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का शंखनाद किया और यह मातृशक्ति स्कूटी रैली, मै भारत हूं के थीम के साथ अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे अपना नाम दर्ज कराया. रैली का विधिवत शुभारंभ माँ काली मंदिर से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम् गान से हुई। इसके पश्चात अखिल भारतीय धर्मजागरण समंवय कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव एवं भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा […]

महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – लक्ष्मी राजवाड़े

0 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान, ‘पिंक रूम’ का उद्घाटन   रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर प्रेस क्लब में WO मन उत्सव 2026 के अंतर्गत मीडिया महिला शक्ति संगम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पत्रकार शामिल हुईं। कार्यक्रम में कलमकार नारी थीम के तहत महिला पत्रकारों के लिए विभिन्न प्रेरक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जनता […]

Big News : पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन ,कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक DGP विश्वरंजन का निधन हो गया. उन्होंने पटना में बीती रात अंतिम सांस ली. कार्डियक समस्या के बाद पिछले महीने में पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज चल रहा था. विश्वरंजन 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत गंभीर बनी हुई थी. उन्हें पिछले महीने पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, उन्हें कार्डियक […]

कही-सुनी ( 08 MARCH-26) : अफीम की खेती में भाजपा नेता का हाथ

रवि भोई की कलम से दुर्ग जिले में एक भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा नेता के अफीम की खेती वाली जगह पर ही पहुंच गए। अफीम की खेती का मामला तूल पकड़ने के बाद भाजपा ने अपने नेता को निलंबित कर दिया है, पर इस घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अफीम की खेती गैर कानूनी होने के बाद भी सत्तारूढ़ दल के एक पदाधिकारी ने पार्टी की साख की चिंता नहीं की। राज्य के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के इस भाजपा नेता के कई फोटो अब वायरल […]

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: बल्लेबाजी की ताकत या गेंदबाजी की धार, किसके नाम होगी ट्रॉफी?

  स्पोर्ट्स न्यूज। ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं। एक ओर भारत की बल्लेबाजी पूरे टूर्नामेंट में शानदार रही है, वहीं न्यूजीलैंड की गेंदबाजी ने विरोधी टीमों को काफी परेशान किया है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। भारत की बल्लेबाजी बनी सबसे बड़ी ताकत टीम इंडिया के लिए इस विश्व कप में बल्लेबाजी सबसे मजबूत पक्ष बनकर सामने आई है। Sanju Samson ने चार मैचों में 201 के स्ट्राइक रेट से 232 रन […]

आज का पंचांग 8 मार्च : आज रंग पंचमी , जानें शुभ मुहूर्त का समय

रविवार, 8 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण पंचमी के साथ ‘रंग पंचमी’ का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा रानी के दिव्य प्रेम की स्मृति में होली के समापन का प्रतीक है। आज चंद्रदेव तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में रहेंगे, जिसके देवता पवन देव हैं। स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से स्वभाव में शालीनता और खुद पर नियंत्रण बना रहेगा, जिससे जीवन का संचालन करने में मदद मिलेगी। ध्रुव योग और तैतिल करण का संयोग मन में शांति और बड़ी इच्छाएं पूरी करने के लिए नई उमंग लेकर आएगा। शुभ कार्यों के लिए दोपहर 12:09 से 12:56 बजे तक का अभिजीत मुहूर्त उत्तम है। महत्वपूर्ण […]

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

० कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर।संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुश्री वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुश्री वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री […]