गुरुनानक देव जी ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर- मुख्यमंत्री

० मुख्यमंत्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाशपर्व में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री  साय ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस पवित्र दिन सिख समुदाय के अपने भाइयों-बहनों के बीच आकर मैं बहुत खुशी का अनुभव कर रहा हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय के लिए प्रेरक है अपितु सभी भारतीयों के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी है। […]

जनजातीय समाज के उत्थान में भगवान श्री बिरसा मुंडा का योगदान सदैव अविस्मरणीय, उनके संघर्ष की गाथा और आदर्श आज भी है प्रासंगिक- किरण सिंह देव

० जावंगा ऑडिटोरियम में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस दंतेवाडा/रायपुर। गीदम स्थित जावंगा के ऑडिटोरियम में आज जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान में भगवान बिरसा मुंडा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श और संघर्ष की गाथा आज भी प्रेरणादायक है। उनकी 150वी जयंती को आज पूरा देश मना रहा है। जनजातीय समाज की विरासत सदैव गौरवशाली रही है। इस समाज कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया है। आज जनजातीय गौरव दिवस मना […]

जल, जंगल एवं जमीन का असली संरक्षक जनजाति समाज – गुरू खुशवंत साहेब

० भगवान बिरसा मुंडा के जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया ० गरियाबंद के गांधी मैदान में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम जिले में 19 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यो का शिलान्यास,जनजाति सदस्यों एवं हितग्राहियों को किया गया ० लाभान्वितविभागों द्वारा स्टॉल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी गरियाबंद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन गरियाबंद के गांधी मैदान में किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार राज्य के जमुई से वर्चुअली जुड़कर देश की जनता को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में […]

आज सुबह मुख्यमंत्री के कॉल ने निशा के लिये खोली किलिमंजारो फतह की राह

० छत्तीसगढ़ की बेटी निशा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराएगी तिरंगा ० आर्थिक तंगी अब सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनेगी रायपुर। अलसुबह आज बिलासपुर में रहने वाली निशा यादव के पास एक फोन आया और फोन पर एक सौम्य सी आवाज में किसी ने उससे कहा आपको किलिमंजारो चढ़ना है, आप खर्च की चिंता न करें। निशा चकित हुई और आश्चर्य से पूछा आप कौन हैं, सामने से आवाज आई बेटा मैं विष्णु देव साय बोल रहा हूं। निशा ने आश्चर्यचकित भाव से कहा आप सच में मुख्यमंत्री में बोल रहे हैं। उसे यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन जब मुख्यमंत्री ने पूरी बात […]

आरईसी लिमिटेड को बेस्ट फंडिंग सॉल्यूशन के लिए एडम स्मिथ एशिया 2024 अवार्ड से किया गया सम्मानित

सिंगापुर। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, को “बेस्ट फंडिंग सॉल्यूशन” श्रेणी में एडम स्मिथ अवार्ड्स एशिया 2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिंगापुर में आयोजित एक समारोह में ट्रेजरी टुडे ग्रुप की संयुक्त प्रकाशक सुश्री सोफी जैक्सन द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार आरईसी की ओर से मुख्य अनुपालन अधिकारी श्री हेमंत कुमार और वरिष्ठ महाप्रबंधक (वित्त) श्री कोशल पुरी ने ग्रहण किया। एडम स्मिथ एशिया अवार्ड्स को कॉर्पोरेट ट्रेजरी में एक बेंचमार्क माना जाता है और यह उन संगठनों को मान्यता देता है जो वित्तीय प्रबंधन में नवाचार, दक्षता और रणनीतिक विशेषज्ञता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यह पुरस्कार भारत के […]

देवघर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली वापसी में देरी

  देवघर। झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई जहाज में आज तकनीकी खराबी आ गई है। हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण प्रधानमंत्री मोदी देवघर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री अभी भी देवघर हवाई अड्डे पर ही हैं और उन्हें दिल्ली पहुंचने में विलंब हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के जमुई के खैरा प्रखंड के बल्लोपुर गांव में बिरसा मुंडा की 150 में जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लेकर दिल्ली लौटने के लिए देवघर हवाई अड्डा आए थे तभी विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली।   इस […]

तीन नर कंकाल मिलने वाले मामले पर अपडेट: डेढ़ महीने से लापता मां,बेटी और बेटे के शव होने की संभावना, पुलिस कर रही जांच

बलरामपुर। जिले दहेजवार पंचायत के बंद पड़े फ्लाई ऐश ईट भट्टे के पास 3 नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह दहेजवार से कुछ लोग ईट भट्टे के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां आसपास नर कंकाल के टुकड़े बिखरे मिले थे। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अब इस खबर के फैलने के बाद एक युवक ने आशंका जताई है कि यह नर कंकाल उसकी लापता मौसी, भाई और बहन का है।   बता दें कि यह दावा करने वाले युवक का नाम […]

Maharashtra: ‘अजित पवार हिंदू विरोधी पार्टियों के साथ थे…’, फडणवीस ने किया बंटेंगे तो कटेंगे नारे का बचाव

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बटेंगे तो कटेंगे के नारे का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने विपक्ष के कथित सेक्युलरिज्म पर भी तंज कसा और कहा कि विपक्ष के सेक्युलरिज्म का मतलब सिर्फ हिंदू विरोध है। फडणवीस ने अजित पवार को लेकर कहा कि वे लंबे समय तक हिंदू विरोधी विचारधारा वाली पार्टियों के साथ रहे, इसलिए उन्हें बदलने में थोड़ा समय लगेगा। ‘अजित पवार को लोगों की भावनाएं समझने में थोड़ा समय लगेगा’ महायुति की सहयोगी पार्टी एनसीपी के नेता अजित पवार ने योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे का विरोध किया है और कहा है कि ऐसे नारों […]

रेलवे ने रद्द की 24 ट्रेनें, 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक यात्रा से पहले चेक करे कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत नौरोजाबाद स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके लिए स्टेशन के यार्ड का मॉडिफिकेशन किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग तिथि में 24 ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। हालांकि जब कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद ट्रेनों की गति बढ़ेगी और यात्रियों को परिचालन को लेकर आने दिक्कत नहीं होगी। जानिए ट्रेन रद होने की तिथि 22 से 30 नवंबर तक 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस। 23 नवंबर से 01 दिसंबर तक 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस। 21 से 30 […]

एसईसीएल में बड़ा हादसा: ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, आक्रोशित कर्मचारी उचित मुआवजे और नौकरी की कर रहे मांग

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हादसे की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी गई. वहीं सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई. मृतक सर्वेश कुमार 42 वर्षीय सुल्तान गंज बिहार रहने वाला था. वह पिछले कुछ […]