नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप ,देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी

० नेशनल गोल्फ आयोजन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : अमिताभ जैन रायपुर।मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज नवा रायपुर के मेफेयर स्थित गोल्फ कोर्ट में गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप प्री-लांच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का भी चयन किया जाएगा। इससे अन्य खेलों के साथ गोल्फ खेल के लिए लोगों में रूचि बढ़ेगी। नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया रहा है। इस आयोजन में देश के 20 राज्यों की […]

CG Transfer : अमित तुकाराम कांबले बने डीआईजी कांकेर, सुकमा एसपी निखिल राखेचा संभालेंगे गरियाबंद की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गरियाबंद के एसएसपी अमित तुकाराम कांबले को कांकेर का डीआईजी नियुक्त किया है। उनकी जगह भारतीय पुलिस सेवा के 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल राखेचा को गरियाबंद का नया एसपी बनाया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। बता दें कि 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कांबले डीआईजी प्रमोशन के बाद भी गरियाबंद जिले का प्रभार संभाल रहे थे। वहीं निखिल राखेचा सुकमा एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राजधानी में दशहरा की तैयारी : WRS में 101 फीट तो रावणभाठा में 60 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

रायपुर। राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में शनिवार को विजयादशमीं का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन कार्यक्रम जगह-जगह होगा। शहर के प्रमुख समितियों में आतिशबाजी को लेकर खूब होड़ मची हुई है। इस बार शहर में कोलकाता, जबलपुर, भिलाई और बलौदाबाजार से भी टीमें बुलाई गई है। मुख्य रूप से डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा मैदान, रावांभाठा, छत्तीसगढ़ नगर, बोरियाखुर्द, बीटीआई ग्राउंड में रावण दहन होगा।   राजधानी में सबसे ऊंचा 101 फीट का रावण डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में तैयार हो रही है। यहां मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई भी 85-85 फीट होगी। इसी तरह रावणभाठा (भाठागांव) में रावण का पुतला 60 फीट का होगा। वहीं मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आएंगी छत्तीसगढ़ पर, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बारे में

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम: 25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन) सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन. सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी. दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात. शाम […]

सीटी ऑफ ड्रीम्स’ कॉलोनी में नवरात्रि पर हुआ विशाल कन्याभोज

० रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा हुए शामिल रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर आज अष्टमी के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के कचना स्थित सिटी ऑफ़ ड्रीम्स कॉलोनी के लोगों ने कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलोनी के रहवासियों ने मां दुर्गा का स्वरुप माने जाने वाली कन्याओं को भोज कराया। ख़ास बात यह था कि एक साथ कॉलोनी में 51 कन्याओं को भोज कराया गया। कॉलोनी में आयोजित इस कन्या भोज कार्यक्रम में बतौर अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी कन्याओं को अपने हाथों भोजन परोस कर उनसे आशीर्वाद लिया। कन्या भोज कार्यक्रम के अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा […]

मैट्स विवि में “समय-कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने” विषय पर हुई कार्यशाला

रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय, पंडरी के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “समय-कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने” के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया| ये कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक संचालित किया गया जिसकी शुरुआत पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम से की गई जिसमे कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसमें प्रथम स्थान मनोविज्ञान विभाग की अंतर्राष्ट्रीय छात्रा मेरी ग्रेस मोमो, द्वितीय स्थान दूर्वा दवे तथा, तृतीय स्थान अनमता ने प्राप्त किया। मैग्नेटो मॉल में फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कार्यक्रम के तहत अमेठी गाँव एवं मरीन ड्राइव में मानसिक स्वास्थ में जागरूकता हेतु स्किट कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आत्मह्त्या […]

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र,प्रदेश मे 1000 करोड़ से अधिक मूल्य के धान की क्षति, जिम्मेदारो पर कार्यवाही करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल के नाम पत्र मे लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के द्वारा परिश्रमपूर्वक खरीफ सीजन – 2023 में उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन राज्य सरकार के खाद्य विभाग की व्यवस्थानुसार किया गया था, उपार्जन की मात्रा 144 लाख 12 हजार मैट्रिक टन थी। समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की मीलिंग करके चावल तैयार किया जाता है और राज्य की आवश्यकता के लिए चावल राज्य में रखकर अतिरिक्त चावल भारतीय खाद्य निगम को दिया जाता है। मीलिंग पूर्ण होने में पर्याप्त समय लगता है। इस अवधि में धान की सुरक्षा एवं रखरखाव का उत्तरदायित्व राज्य सरकार का होता […]

चंद्रखुरी के कौशल्या धाम में ग्वालियर के सैंड स्टोन से बनाई जा रही 51 फीट ऊंची राम भगवान की मूर्ति

रायपुर। श्रीराम वनगमन पथ योजना के तहत विश्व के इकलौते माता कौशल्या मंदिर में भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे पहले 2021 में स्थापित 51 फीट ऊंची प्रतिमा को हटाकर अब ग्वालियर के सैंड स्टोन से बनी नई प्रतिमा लगाई जाएगी। यह निर्माण कार्य ग्वालियर में जोरशोर से जारी है, और यह प्रतिमा जल्द ही चंदखुरी स्थित मंदिर में स्थापित की जाएगी। पुरानी प्रतिमा की स्थापना और विवाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 25 किलोमीटर दूर चंदखुरी गांव में स्थित माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर का नवनिर्माण किया गया था। अक्टूबर 2021 में यहां भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा […]

Ratan Tata LIVE Updates: अमित शाह, मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। टाटा समूह ने इसकी जानकारी दी है। टाटा समूह ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। हम, उनके भाई, बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं। रतन टाटा के स्वर्गवास पर टाटा समूह के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ हम रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि राष्ट्र को भी आकार […]

Ratan Tata ने जाते-जाते दिया एकता का संदेश, प्रार्थना सभा में दिखे सभी धर्मों के लोग

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन देर रात बुधवार को हो गया। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अक्सर इलाज के लिए अस्पताल जाया करते थे। 9 अक्टूबर को रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है। जिसके बाद आज उनके पार्थिक शरीर को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के लॉन में रखा गया। यहां पर लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। […]