Basoda 2025 Date: बसोड़ा कब है? जानें शीतला अष्टमी पूजा मुहूर्त, महत्व, क्यों लगाते हैं बासी पकवान के भोग
बसोड़ा हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाते हैं. इस दिन रोगों से मुक्ति प्रदान करने वाली शीतला माता की पूजा करते हैं. यह अष्टमी तिथि को होता है, इसलिए इसे शीतला अष्टमी भी कहते हैं. इस साल बसोड़ा के दिन 12 घंटे से अधिक का शुभ समय प्राप्त हो रहा है. बसोड़ा में शीतला माता को बासी पकवानों का भोग लगाते हैं और अष्टमी के दिन चूल्हा नहीं जलाने की परंपरा है. परिवार के सभी सदस्य भी बासी भोजन ही करते हैं. आइये जानते हैं कि बसोड़ा कब है? बसोड़ा पर शीतला अष्टमी की पूजा का मुहूर्त क्या है? बसोड़ा तारीख 2025 हिंदू कैलेंडर […]



