नक्सल मुठभेड़ अपडेट : बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर,गृहमंत्री अमित शाह ने कहा 31 मार्च तक ख़त्म हो जाएगा नक्सलवाद

बीजापुर। बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान हो गया है। बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, दूसरी और कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार नक्सली मारे गए। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा के पास थाना गंगालुर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे […]

Divorce: शादी ख़त्म …अब पति-पत्नी नहीं हैं युजवेंद्र चहल-धनश्री, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित पारिवारिक न्यायालय ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा द्वारा दायर आपसी सहमति से तलाक की याचिका को मंजूरी दे दी। चहल और धनश्री ने 2020 में सगाई की थी और उसी साल दिसंबर में गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शादी की थी। चहल के वकील ने आईएएनएस को बताया, “तलाक को मंजूरी दे दी गई है। शादी अब समाप्त हो चुकी है और वे अब पति-पत्नी नहीं हैं।” बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी थी ‘कूलिंग-ऑफ’ अवधि खत्म करने की अनुमति तलाक से एक दिन पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस जोड़े की उस याचिका को स्वीकार कर लिया था, जिसमें उन्होंने […]

पंधेर समेत 100 किसानों पर केस दर्ज: हिरासत में लिए गए सभी धरनाकारी भेजे पटियाला जेल, शाम तक खुलेगा शंभू बॉर्डर

पटियाला। शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे 100 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए किसानों में प्रमुख किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़ और सुखजीत सिंह हरदोझंडे भी शामिल हैं। पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रालियां मौजूद थीं, जिनमें से 100 को हटा दिया गया है। बाकी ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य निर्माणों को भी आज शाम तक पूरी तरह से हटाने की योजना है। एसएसपी के मुताबिक, हरियाणा सरकार भी अपनी ओर से शंभू बॉर्डर की बैरिकेडिंग हटा रही है, जिससे जल्द ही बॉर्डर को पूरी तरह से […]

CG Naxal Breaking : बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़, 22 नक्सली ढेर; ऑटोमेटिक हथियार व गोला-बारूद बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान हो गया है। वहीं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, दूसरी और कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार नक्सली मारे गए। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा के पास थाना गंगालुर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के […]

Champions Trophy: विजेता भारतीय टीम पर पैसों की बारिश, BCCI ने 58 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम पर पैसों की बारिश की है। बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए 58 करोड़ रूपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है। यह वित्तीय लाभ खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ के साथ-साथ अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति के सदस्यों को भी मिलेगा। बोर्ड ने अपने बयान में पुरस्कार का ब्यौरा नहीं दिया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘लगातार आईसीसी खिताब जीतना खास है और यह पुरस्कार वैश्विक मंच पर टीम इंडिया के समर्पण और उत्कृष्टता को मान्यता देता है।’ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को […]

Illegal Betting Apps: दुग्गुबाती, देवरकोंडा सहित 25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर, सट्टेबाजी एप के प्रचार का आरोप

हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस ने राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचू लक्ष्मी सहित करीब 25 मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ एफआई आर दर्ज की है। इन पर कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप है। तेलगांना पुलिस ने जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है उनमें छह टॉलीवुड सितारे शामिल हैं। व्यवसायी की याचिका के आधार पर एफआईआर दर्ज एफआईआर मियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि 32 वर्षीय व्यवसायी फणींद्र शर्मा ने याचिका दायर की थी, इसके आधार पर हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। हफ्तेभर पहले भी दर्ज हुए केस एफआईआर […]

World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश; भारत की रैंकिंग में सुधार, जानें पाकिस्तान का हाल

दिल्ली। फिनलैंड लगातार आठवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है। 147 देशों की इस रैंकिंग में भारत को 118वां स्थान मिला है। पिछले साल इस रैंकिंग में भारत 126वें नंबर पर था। इस तरह भारत की रैंकिंग में आठ स्थानों का सुधार हुआ है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में भारत से इस बार भी पाकिस्तान ने बाजी मार ली है। पाकिस्तान को हैप्पीनेस इंडेक्स में 109वीं रैंकिंग मिली है। वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, खुशहाली सिर्फ आर्थिक विकास से तय नहीं होती, बल्कि इसमें लोगों का आपसी भरोसा और सामाजिक जुड़ाव भी बड़ी […]

सदन में गूंजा दिव्यांगजनों के पदों के चिन्हांकन का मुद्दा, बीजेपी विधायक के ही सवालों पर घिरी मंत्री राजवाड़े,विधानसभा अध्यक्ष को करना पड़ा हस्तक्षेप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 16 वें दिन की कार्यवाही जारी है। बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मंत्रियों से एक के बाद एक कई सवाल दागे। आज प्रश्नकाल के दौरान दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत पदों के चिन्हांकन के मुद्दा गूंजा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसका जवाब दिया। भाजपा विधायक प्रबोध मिंज ने महिला बाल विकास मंत्री से पूछा कि दिव्यांगजनों के पदों का चिन्हांकन संवर्गवार कब तक कर लिया जायेगा। जवाब में महिला बाल विकास मंत्री ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 1995 के तहत दिव्यांगजनों के पदों का चिन्हांकन 2014 में किया गया था। […]

Naxal Breaking : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अब भी चल रही मुठभेड़

बीजापुर।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे जाने की खबर आ रही है। मुठभेड़ में एक जवान ने भी जान गंवाई है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि […]

छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में आज बारिश की संभावना, देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बदलेगा मौसम,जानें IMD का अपडेट

रायपुर। उत्तर भारत में गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में सूरज आग उगलने लगा है। लेकिन, पूर्वोत्तर के राज्य ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गर्म हवाओं के साथ बारिश की संभावनाएं दिख रही है। इन इलाकों में 20 से 23 मार्च तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं,पश्चिमी और पूर्वी राज्यों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, 20 […]