आज का राशिफल 8 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवरात्रि का छठवां दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज जरूरी काम के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)   आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते है। व्यर्थ […]

Shardiya Navratri 2024 6th Day, Maa Katyayani : नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा से मिलता है मोक्ष, जानें पूजा विधि और मंत्र

मां दुर्गा का छठा स्वरुप है मां कात्यायनी, नवरात्रि के छठे दिन इन्ही की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी का जन्म ऋषि कात्यायन के घर हुआ था इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ा। मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति को काम, मोक्ष, धर्म और अर्थ इन चारों फलों की प्राप्ति हो जाती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन की पूजा विधि, मां कात्यायनी का भोग, मंत्र और उनकी आरती। मां कात्यायनी की पूजा का लाभ और जन्म की कथा मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। मां कात्यायनी अपने भक्तों के सभी पाप हर लेती हैं। साथ ही मां कात्यायनी […]

आज का पंचांग 8 अक्टूबर : आज नवरात्रि का छठा दिन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 16, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 23, रबी-उल्सानी-04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 08 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 06 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आंरभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 08 मिनट तक […]

मुख्यमंत्री साय ने की पीएम मोदी से मुलाकात : राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल उन्मूलन पर की चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया. इसके साथ ही उन्होंने राज्य में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की. प्रधानमत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की. मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]

Sunny Leone मां तो बाप Emraan Hashmi… छात्र का ये अनोखा कारनामा फिर से हुआ वायरल

मुजफ्फरपुर। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ अनोखा और मजेदार देखने को मिलता है, जो न केवल हमें हंसाता है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला फिर से चर्चा में आया है, जिसमें एक बिहार के छात्र का परीक्षा फॉर्म दिखाई दे रहा है। यह फॉर्म पहले भी साल 2020 में सुर्खियों में रहा था, और अब एक बार फिर से यह वायरल हो गया है, जिससे लोगों का ध्यान खींचा है। ग्रैजुएशन के लिए भरा परीक्षा फॉर्म यह मामला है बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर का, जहां एक छात्र ने ग्रैजुएशन के लिए अपना परीक्षा फॉर्म भरा था। इस फॉर्म […]

पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम हर नागरिक को लगाना चाहिए

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में आज कला संकाय के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रमुख रूप से ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमिताभ दुबे, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी कला संकाय के अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत साहू सहित डॉक्टर श्वेता शर्मा, डॉक्टर राकेश चंद्राकर ,डॉ किरण अग्रवाल एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं की कार्यक्रम में मौजूदगी रही। आयोजन में बातचीत को रखते हुए ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने कहा कि प्लांटेशन कोई वनडे शो नहीं है ,इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य हर नागरिक को […]

दिव्यांग को चाहिए जीविकोपार्जन व उपचार के लिए सरकारी मदद, कलेक्टर के सामने बैठा आमरण अनशन पर

० मांग अनसुनी की गई तो इच्छा मृत्यु की करेगा मांग गरियाबंद। गरियाबंद के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाला दिव्यांग अनिल कुमार यादव आज अपने ट्राय सायकल पर कलेक्टोरेट परिसर के बाहर अपने ट्राय सायकल में पोस्टर टांग दोबारा आमरण अनशन पर बैठ गया है,दिव्यांग सप्ताह भर पहले भी इसी तरह अनशन पर बैठा था,लेकिन अफसरों की समझाइस के बाद वो प्रदर्शन बंद कर दिया था।सप्ताह भर में कोई सुध नहीं लिया तो दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया था। अनिल प्रशासन के समक्ष अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर यह प्रदर्शन कर रहा है।पहला उसे डेली विजेश नौकरी में वापस रखा जाए और दूसरा मेरे दिब्यांग पैर का उपचार […]

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए जायेंगे छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता, दोनों राज्याें के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ भाजपा के नेता महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे। महाराष्ट्र और झारखंड के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें मंत्री और विधायक शामिल हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड का पांच जनवरी 2025 तक है। दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर-दिसंबर में एक साथ कराए जाने की संभावना है। चुनाव प्रचार करने ये जाएंगे महाराष्ट्र संभाजीनगर शहर: प्रदेश महामंत्री रामजी भारती धाराशिव: पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय लातूर ग्रामीण: संतोष उपाध्याय, नंदकुमार […]

सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत: राज्यपाल

० सैन्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर।रायपुर में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह युवाओं के लिए प्रेरणा का एक अद्वितीय स्रोत है। यह दिखाता है कि भारतीय सेना में शामिल होने का अर्थ केवल एक नौकरी पाना ही नहीं है बल्कि अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पण की भावना से ओत-प्रोत होना है। राज्यपाल  रमेन डेका ने आज रायपुर में सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन अवसर पर उक्त बातें कहीं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विगत 5 अक्टूबर से आयोजित सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी का आज भव्य समारोह में समापन हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने युवाओं […]

जल जगार महोत्सव के सफल आयोजन पर कलेक्टर नम्रता गांधी ने जताया आभार

धमतरी( राजेंद्र ठाकुर) . जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य लेकर मनाए गए जल जगार महोत्सव के सफल आयोजन पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, केबिनेट मंत्री  केदार कश्यप, जिले के प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमार चौधरी, सांसद कांकेर  भोजराज नाग, विधायक कुरूद  अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी  आेंकार साहू, सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सभी सामाजिक संगठन और उनके पदाधिकारी, स्वैच्छिक संगठन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधु, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सहयोगी संस्था के अलावा अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप […]