आज का पंचांग 18 मार्च : आज चैत्र कृष्ण चतुर्थी तिथि,जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 27, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, चतुर्थी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 05, रमजान 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 10 बजकर 10 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र सायं 05 बजकर 52 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 52 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज के […]

रायगढ़ के बिजली डिपो में आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई आग, बड़ा नुकसान नहीं

  रायगढ़। सोमवार को रायगढ़ के बिजली डिपो में सुबह करीब पौने 10 बजे आग लगी। काले धुएं का गुबार उठने लगा, तो इसे बाहर के लोगों ने देखा तो डिपो में आकर बिजली महकमे के सेफ्टी डिपार्टमेंट को खबर दी गई। इसके बाद काम की चीजों को बचाने और आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रात करीब 9 बजे बिजली कंपनी ने दावा किया कि सारा कीमती सामान बचा लिया गया है। जो जला है, वह सामान बेकार था। जैसे खराब ट्रांसफार्मर, खराब केबल और अनुपयोगी कंडक्टर वगैरह ही भस्म हुए हैं। बिजली विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों की […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात,नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत

० कहा- बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा ० बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास और पर्यटन पर गृहमंत्री से हुई चर्चा नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। […]

सीएम साय दो दिन दिल्ली में,पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे राजधानी रायपुर से नई दिल्ली रवाना हो गए। उनका दिल्ली जाने का प्रोग्राम अचानक बना है। एमपी के पूर्व सीएम के यहां कल होने वाले निजी कार्यक्रम के अलावा सीएम साय नई दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुबह और गृहमंत्री अमित शाह से शाम को मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने बिलासपुर में 30 मार्च को सभा लेने का सीएम साय का आग्रह स्वीकार किया, इसके लिए सीएम उनका आभार व्यक्त करेंगे। गृहमंत्री शाह के साथ मुलाकात में नक्सल आपरेशंस पर अपडेट तथा अन्य मुद्दों पर बात होगी। सीएम साय मंगलवार रात या बुधवार को सुबह राजधानी वापस लौटने […]

नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई सुनीता विलियम्स ने बताया…, अंतरिक्ष में पानी पीने, सोने और टॉयलेट जाने का अनोखा तरीका

इंटरनेशनल न्यूज़। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में आठ दिन का मिशन पूरा करना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वे वहां करीब नौ महीने से फंसे हुए हैं। नासा ने हाल ही में पुष्टि की कि उनकी धरती पर वापसी जल्द होगी। अंतरिक्ष में जीवन जीना एक बहुत ही अनोखा और चुनौतीपूर्ण अनुभव होता है। अंतरिक्ष यात्री, खासकर नासा के एस्ट्रोनॉट्स, जब कई दिन, हफ्ते या महीनों तक अंतरिक्ष में बिताते हैं तो उनके लिए दैनिक जीवन के सामान्य कार्य करना भी एक अलग अनुभव होता है। खासकर अगर बात करें टॉयलेट या बाथरूम के उपयोग की, तो यह सवाल अक्सर लोगों […]

अंबिकापुर नगर निगम में MIC के मेंबर तय,मेयर मंजूषा भगत ने 4 महिला पार्षदों कोभी दी जगह

अंबिकापुर। अंबिकापुर नगर निगम की कैबिनेट में 10 पार्षदों को एमआईसी (महापौर परिषद) में शामिल किया गया है। अपनी टीम की घोषणा करते हुए महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि एमआईसी में जाति, वर्ग, अनुभव और युवाओं को समान रूप से मौका दिया गया है, ताकि सभी सदस्य मिलकर जनता की सेवा कर सकें। हालांकि, इस टीम में वरिष्ठ पार्षद और सभापति पद के दावेदार आलोक दुबे को जगह नहीं मिली। माना जा रहा है कि सभापति न बनाए जाने से नाराज आलोक दुबे ने खुद एमआईसी में शामिल होने से इनकार कर दिया था। हालांकि, महापौर मंजूषा भगत ने इस पर कहा कि आलोक दुबे वरिष्ठ नेता हैं और […]

ASI के मौत मामले में बड़ा अपडेट: आरोपी आरक्षक ने 18 राउंड फायरिंग कर उतारा था मौत के घाट,सामने आई वजह

रायपुर।रायपुर के खरोरा स्थित आईटीबीपी कैंप में सुबह चौंकाने वाली घटना हुई। जिसमें एक आरक्षक ने अपने एएसआई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं अब इस मामले में एएसआई के मौत की वजह सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक सरोज यादव ने एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया पर करीब 18 राउंड फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि वर्दी के टर्नआउट में कमी को लेकर एएसआई ने आरक्षक को डांटा था, जिससे वह नाराज हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अचानक गोलीबारी शुरू कर […]

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने जल्द बनेगा नया कानून, गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में की घोषणा

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विजय शर्मा ने बड़ी घोषणा की। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही एक नया कानून बनाया जाएगा। गृह मंत्री विजय शर्मा ने ध्यानाकर्षण काल के दौरान इस बात की घोषणा की। यह घोषणा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर की गई। गृह मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 लागू है, लेकिन अब नए प्रावधानों के साथ एक सख्त और प्रभावी कानून की आवश्यकता महसूस की जा रही है। नए कानून की जरूरत क्यों? गृह मंत्री ने कहा कि देशभर में सबसे प्रभावी प्रावधानों के साथ एक नया कानून […]

India New Zealand Ties: भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहम समझौते, आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन दिल्ली में दोनों देशों के बीच हुई कई समझौतों साक्षी बने। न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं पीएम लक्सन और उनके मंत्रिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं…पीएम लक्सन भारत से जुड़े हुए हैं। हमने देखा कि उन्होंने हाल ही में होली कैसे मनाई…हमें खुशी है कि उनके जैसा युवा नेता रायसीना डायलॉग 2025 में हमारे मुख्य अतिथि हैं…।” भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को नई दिल्ली में कई अहम समझौते हुए। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद रहे। समझौते के बाद दोनों देशों के साझा बयान […]

रायपुर महापौर मीनल चौबे ने घोषित किए MIC सदस्यों के नाम, इन 14 पार्षदों को मिली जिम्मेदारी,जानिए उनके विभाग

रायपुर।रायपुर नगर निगम में महापौर मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। इस परिषद में कुल 14 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सदस्य शहर के विकास और प्रशासन से जुड़े विभिन्न विभागों का संचालन करेंगे। मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्य और उनके विभाग दीपक जायसवाल – लोक कर्म विभाग डॉ. अनामिक सिंह – सामान्य प्रशासन मनोज वर्मा – नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा अवतार भारती बागल – राजस्व संतोष साहू – जल कार्य विभाग गायत्री चंद्राकर – लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी महेंद्र […]