खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत

० 2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक 11,581 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व अर्जित ० 44 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक ई-नीलामी: देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी ० बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी ० जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1,673 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त: 9,362 विकास कार्यों को दी गई मंजूरी ० राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजना रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम […]

थैलेसमिया सिकलसेल मरीजों के लिए रक्तदान करने वाली महिलाएं रक्तदान वीरा से हुई सम्मानित

रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर द्वारा सर्व ट्रॉमा हॉस्पिटल तात्यापारा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में रक्तदान करने वाली महिला शक्तियों को रक्तदान वीरा सम्मान प्रदान किया गया। संस्था की अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग ब्लड ग्रुप की महिलाओं द्वारा थैलेसमिया और सिकलसेल के मरीजों के लिए रक्तदान किया गया था। पतंजलि योग महिला ग्रुप रायपुर श्री बालाजी योगा ग्रुप श्री नगर वयं फाउंडेशन द्वारा इन्हे एक एक पौधा,बैग और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र शुक्ला अस्थि रोग विशेषज्ञ सक्षम प्रांत प्रमुख ,विशेष अतिथि श्रीमती इंदिरा जैन प्रांत महिला प्रमुख सक्षम, अतिथि […]

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : पुलिस ने कोर्ट में पेश की करीब 1200 पन्नों की चार्जशीट,केस में 72 गवाह भी

  बीजापुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की चार्जशीट कोर्ट में पेश की। मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) की टीम ने चार्जशीट और केस डायरी बीजापुर व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत की। चार्जशीट 1200 पन्नों की है, जबकि केस डायरी 1500 पन्नों की है। 1 जनवरी 2025 को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीएस अधिकारी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। इस केस में कुल 72 गवाह हैं, जिनके बयान और साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं। […]

कोंडागांव के जिला अस्पताल परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

कोण्डागांव। कोंडागांव जिले के चिखलपुटी स्थित जिला अस्पताल के आरएनटी परिसर में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। यह आग अस्पताल के अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में फैली थी, जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। यह दूसरी बार है जब कुछ ही महीनों के भीतर अस्पताल परिसर में आगजनी की घटना हुई है। 21 दिसंबर 2024 को भी इसी स्थान पर आग लगी थी और अब 18 मार्च 2025 की सुबह एक बार फिर आग ने विकराल रूप ले लिया। महुआ बीनने आई महिलाओं ने […]

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल आएंगे रायपुर , सेंट्रल जेल में पूर्व मंत्री कवासी लखमा से करेंगे मुलाकात

रायपुर।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल छत्तीसगढ़ आएंगे। वह कल सुबह 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुँचेंगे, जहां से वह सीधे रायपुर सेंट्रल जेल जाएंगे।सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, वह दोपहर में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। शाम को सचिन पायलट रायपुर से दिल्ली लौटने के लिए रवाना हो जाएंगे।   आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। कथित शराब घोटाले के मामले में ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 21 जनवरी को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया […]

Sunita Williams: ‘आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं…’, PM मोदी ने सुनीता को लिखा पत्र; भारत आने का दिया न्योता

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखे गए पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने पत्र में लिखा, “पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस बेटी के प्रति अपनी चिंता और स्नेह व्यक्त किया है…” प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं।” पीएम मोदी ने पत्र […]

विधानसभा परिसर के चिकित्सालय में विधायकों के लिए ’’स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’’ का शुभारंभ

रायपुर। विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज विधानसभा केसदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ’’स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’’ का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया । इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण, विधान सभा सचिव  दिनेश शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के  सचिव अमित कटारिया भी उपस्थित थे। यह शिविर दिनांक 18 से 20 मार्च, 2025 तक रहेगा। इस शिविर में पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के विभिन्न विशेषज्ञ एवं चिकित्सक पूर्वान्हः 11.00 बजे से अपरान्ह्  5.00 […]

रायपुर नगर निगम में संदीप साहू निभाएंगे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, कांग्रेस ने पार्षद दल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की

रायपुर।कांग्रेस ने नगर निगम नेता विपक्ष के साथ-साथ पार्षद दल के प्रवक्ता और पार्षद दल के उप नेता के नामों की सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस ने नगर निगम में अपने पार्षद दल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची तैयार कर ली है, जिसमें संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता बनया गया है। इतना यही नहीं कांग्रेस ने शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि, संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर पार्षद […]

CG Accident : शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही 50 लोगों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,35 लोग हुए घायल

जांजगीर। शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही बस लोहर्सी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में बस में सवार 50 सवारों में से 30 से 35 सवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद मचे कोहराम के बीच ग्रामीणों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकालने में जुट गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान भी मौके पर जुट गए थे, जिन्होंने घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया. सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया.

दिल दहला देने वाली वारदात! 65 दिन बाद बोरे में बंद मिला महिला का कंकाल, पिता बोले- पति ने मां और बहन संग मिलकर…

  बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 65 दिन बाद एक महिला का कंकाल मिला है। महिला के पिता ने कपड़े और चूड़ी से बेटी की पहचान की है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की है। बाइक और 2 लाख रुपए देने का दबाव बना रहा था पति जानकारी के अनुसार, 16 मार्च यानि को बलिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा स्थित गंगा किनारे एक बोरा में महिला का कंकाल मिला। इसके अगले दिन सोमवार को लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला के रहने वाले भिखो यादव ने […]