आज का पंचांग 28 जनवरी : आज माघ चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति माघ 08, शक संवत 1946, माघ कृष्ण, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 15, रज्जब 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजकर 37 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 02 बजकर 52 मिनट तक धनु उपरांत मकर […]

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के 66 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

रायपुर।नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात नगर निगम रायपुर के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की। 70 वार्ड में से 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. 4 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा होना अभी बाकी है. कांग्रेस ने इस बार कई सीटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं. पूर्व महापौर एजाज ढेबर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के वार्ड क्रमांक 57 पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड से चुनाव लड़ेंगे.  

IAS Transfer : आईएएस अधिकारियों का बदला प्रभार, IAS एस प्रकाश परिवहन आयुक्त, सीआर प्रसन्ना को राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आईएएस एस प्रकाश को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा आईएएस सी आर प्रसन्ना को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं आईएएस यशवंत कुमार को सचिव संसदीय कार्य, संचालक ग्राम उद्योग, प्रबंध संचालक हथकरघा विकास और प्रबंध संचालक खादी एवं ग्राम उद्योग का वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में करें संलग्न- राज्यपाल डेका

० रेडक्रॉस के माध्यम से हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कराएं मुहैया ० जिले में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार चलाएं अभियान ० राज्यपाल रमेन डेका ने जिला अधिकारियों से समीक्षा बैठक में की चर्चा,टीबी मरीजों को प्रदान किये निक्षय मित्र सुपोषण किट गरियाबंद। राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं […]

टिकट बंटवारे से नाराज नगरपालिका के पूर्व सभापति व वर्तमान पार्षद हरदीपसिंह रैना ने कांग्रेस दिया इस्तीफा

० सामान्य सीट से अन्य को टिकट दिए जाने का किया विरोध सरायपाली। सरायपाली नगरपालिका के पूर्व सभापति व वार्ड नं 8 के पार्षद हरदीपसिंह रैना ने आज नगरपालिका चुनाव में टिकिट बटवारे व सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट से सामान्य महिलाओं को टिकट न देकर अन्य वर्ग के लोगो को टिकट देकर सामान्य महिलाओं का अपमान बताते हुवे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है । वर्तमान में उनकी पत्नी सुखविंदर कौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 28 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बएजे गए पत्र में हरदीपसिंह […]

महाकुंभ : अदाणी इस्कॉन की निःशुल्क जायकेदार सात्विक महाप्रसाद से रोज मिट रही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भूख,प्यास और थकान

  ० हर दिन आधीरात से ही शुरू हो जाती भोजन पकाने की तैयारी ० बड़े-बड़े गंजों और कड़ाही में पकती है कई किलो चावल, दाल, सब्जी, रोटी, मिठाई इत्यादि ० बिना प्याज और लहसुन के पकाया जाता है जायके दार भोजन प्रयागराज।सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व महाकुंभ 2025, उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में पिछले 13 दिनों से आयोजित है, जिसमें अब तक 10 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने प्रयागराज संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इन दिनों पूरे शहर को रोशनी से जगमगा दिया गया है। वहीं शहर में आगंतुकों की भीड़ से जहां शहर में हर जगह भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी जा रही है, तो […]

तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए जिन्दल स्टील

० रायगढ़ प्लांट में दो दिवसीय “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का आगाज रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने रायगढ़ प्लांट में तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का भव्य आयोजन किया है। सोमवार से शुरू हुआ यह दो दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी स्टील निर्माण के भविष्य को आकार देने में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक अग्रणी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें दुनिया भर से 175 प्रतिनिधि और 60 से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आयोजन में मैकिंजी, सैप, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, प्राइमेटल्स टेक्नोलॉजीज, मेटसो, रॉकवेल और एसएमएस ग्रुप सहित दुनियाभर की नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही […]

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : आप ने जारी किया घोषणा पत्र, इन 32 गारंटियों का किया ऐलान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के लिए ‘आप’ ने पार्टी प्रदेश की राजनीति में अपनी दमदार मजबूती तलाश रही है. आज प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने गारंटी पत्र जारी किया, जिसमें 32 गारंटियों की झड़ी लगा दी. घोषणा पत्र में 32 वादे :- 1. पार्किंग समस्या का समाधान: प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बहु-स्तरीय पार्किंग स्थलों का निर्माण. स्मार्ट पार्किंग प्रणाली और रीयल-टाइम उपलब्धता ट्रैकिंग की सुविधा. 2. यातायात जाम की समस्या का समाधान: स्मार्ट ट्रैफिक लाइट और अनुकूलित सिग्नल टाइमिंग की व्यवस्था. सड़कों का चौड़ीकरण. इंदिरा मार्केट और रेलवे स्टेशन के सामने जाम का स्थायी समाधान. 3. […]

सरायपाली नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में पार्टियों ने अनारक्षित सीट को बना दिया आरक्षित सीट

० दावेदारों व नगर में हो रही घोर आलोचना , अध्यक्ष चुनाव में जबरदस्त उलटफेर की संभावना ० इस्तीफे के दौर चलेगा दिलीप गुप्ता सरायपाली। नगरपालिका नगरीय चुनाव में नामांकन फार्म भरने हेतु मात्र अब एक दिन बचा है । 28 जनवरी नामांकन दर्ज किए जाने का अंतिम दिन है । भाजपा द्वारा अध्यक्ष व सभी पार्षद प्रत्याशीयों की घोषणा कर दी गई है तो वही कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा तो कर दी गई पर अभी तक पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नही किये जाने से दावेदारों व प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है । भाजपा द्वारा पार्षदों व अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा किये जाने […]

राकेश अचल को देश का प्रतिष्ठित ‘वाग्धारा नवरत्न सम्मान ‘

मुंबई। देश के सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित वाग्धारा सम्मान के सम्मानमूर्तियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। देश के लब्धप्रतिष्ठित पत्रकार व साहित्यकार विश्वनाथ सचदेव को वर्ष 2025 का वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान तथा जाने माने लेखक व निर्देशक रूमी जाफरी को वाग्धारा जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल सहित 9 अन्य मनीषियों को वाग्धारा नवरत्न सम्मान के लिए चुना गया है.6 अन्य क्षेत्रों में वाग्धारा एचीवर्स सम्मान दिए जाएंगे.वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ.वागीश सारस्वत ने सम्मानमूर्तियों के नामों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कालनिर्णय के जयराज सलगांवकर को भाषा सेतु, डॉ.संजय दुधाट को स्वास्थ्य व चिकित्सा, डॉ.अर्चना शर्मा ( रायपुर ) […]