विश्वदिनी पांडेय हो सकती हैं भाजपा से रायपुर मेयर प्रत्याशी , संघ और संगठन की पसंद,कांग्रेस से इनकी दावेदारी है मजबूत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट आ चुकी है। भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने टिकट पाने के लिए पूरी जोड़-तोड़ लगा दी है। दरअसल, प्रदेश के 14 में से 10 नगर निगमों में चुनाव हो रहा है। इनमें पांच निगमों इस बार महिला महापौर के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें रायपुर निगम भी शामिल है। इस बीच, सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा रायपुर से महापौर के लिए विश्वदिनी पांडे को प्रत्याशी बना सकती है। बताया जा रहा कि विश्वदिनी पांडे के कई हिंदू संगठनों के साथ संघ से भी बेहतर रिश्ते हैं, इसलिए माना जा रहा है कि संगठन […]



