Breaking : रायगढ़ के कोतरा रोड सब स्टेशन में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दूर तक उठ रही आग की लपटें, करोड़ों का नुकसान का अनुमान

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बिजली विभाग के पावर हाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कोतरा रोड स्थित सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग ने कई ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना इतनी भयावह थी कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। इस आगजनी से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों को खाली कराने का निर्णय लिया गया। पास ही स्थित गजनदपुरम कॉलोनी के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों […]

Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, AK-47 बरामद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है। जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के जचलदारा के क्रुम्भूरा इलाके में एसओजी हंदवाड़ा ने आतंकियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और मौके से भाग निकले।   एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया […]

धमतरी में बड़ा हादसा : अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत, 4 की हालत गंभीर

धमतरी।।धमतरी जिले से एक बड़ी सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के कुरुद के दरबा में ये हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बिरेझर चौकी पुलिस मौके पर […]

सीएम साय आज जाएंगे दिल्ली,फिर तेज हुई कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम साय दोपहर 2.15 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 4.40 बजे वे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीएम साय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। CM विष्णु देव साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही निगम-मंडल में भी नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है। वहीं नड्डा के आगामी दिनों में छग दौरे पर भी चर्चा हो सकती है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही […]

CG Breaking राजधानी में खौफनाक वारदात : ITBP कैंप में सिपाही ने ASI को मारी गोली, मौके पर ही मौत, जानें क्या है मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के मुड़ीपार स्थित ITBP कैंप में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। यहां पर ITBP की 38वीं बटालियन के सिपाही सरोज (32 वर्ष) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (56 वर्ष) को गोली मार दी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात हुई जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सिपाही को उसी कैंप में गिरफ्तार कर लिया गया। […]

इस देश में अंडों की कीमतें छू रही आसमान, धड़ल्ले से हो रही स्मगलिंग, तस्करी के मामलों में 36% बढ़ोतरी

  इंटरनेशनल न्यूज़ । अमेरिका में इन दिनों अंडों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अब दूसरे देशों से अंडे लाने लगे हैं जिससे तस्करी के मामले भी बढ़ गए हैं। अमेरिका के कई शहरों में अंडों की कीमतें 10 डॉलर (800 रुपये से ज्यादा) तक पहुंच चुकी हैं। इसकी तुलना में मैक्सिको में अंडे बहुत सस्ते हैं जहां एक दर्जन अंडे 2 डॉलर (लगभग 165 रुपये) से भी कम में मिल रहे हैं। इस वजह से कुछ लोग चोरी-छिपे मैक्सिको से अंडे लाकर अमेरिका में बेच रहे हैं। तस्करी के मामलों में भारी इजाफा अमेरिका की सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा […]

क्या आपको मौत से डर लगता है? पीएम मोदी ने इस सवाल का दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के प्रसिद्ध पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ लगभग तीन घंटे तक विस्तृत चर्चा की। इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपने बचपन, हिमालय में बिताए समय, सार्वजनिक जीवन के अनुभवों और गहरी दार्शनिक अवधारणाओं पर विचार साझा किए। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जीवन और मृत्यु के बारे में अपनी अनूठी सोच रखी और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण पर जोर दिया। “क्या आपको मौत से डर लगता है?” – पीएम मोदी का दिलचस्प जवाब बातचीत के दौरान जब फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से पूछा, “क्या आपको मौत से डर लगता है?” तो प्रधानमंत्री ठहाके लगाकर हंस पड़े और उल्टा फ्रिडमैन से ही सवाल कर लिया, “आप […]

पाकिस्तानी सेना पर फिर बीएलए का हमला: इस बार 90 सैनिकों की मौत का दावा, बलूच आर्मी का पांच दिन में दूसरा हमला

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के बसों के काफिले पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के फिदायीन हमले में फ्रंटियर कोर (एफसी) के कई जवानों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हैं। पांच दिन में बीएलए के दूसरे हमले में एक बस पूरी तरह नष्ट हो गई। सैनिकों का काफिला क्वेटा से ताफ्तान जा रहा था। पाकिस्तान सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बलूचिस्तान के नोशकी जिले में हुए इस हमले में मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार और बीएलए ने अलग-अलग दावे किए हैं। नोशकी के थाना प्रभारी जफरुल्लाह सुमलानी ने कहा, एफसी के पांच जवानों की मौत हुई है। डॉन समाचार समूह ने […]

आज का राशिफल 17 मार्च : शुभ योग का लाभ पाएंगे मिथुन, कर्क और तुला समेत कई राशियों के जातक, जानें आज का भविष्यफल

​मेष राशि, खर्चीला दिन है, बजट का ध्यान रखें आज का दिन मेष राशि के लिए खर्चीला रहेगा। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिसे देखकर आप चिंतित और परेशान हो सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपको आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, अगर ऐसा कुछ हो तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों की अच्छी कमाई भी होगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें। ​वृषभ राशि, दिन खुशनुमा बीतेगा वृषभ राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। […]

आज का पंचांग 17 मार्च : आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

आज का पंचांग, 17 मार्च 2025: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 26, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, तृतीया, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 04, रमजान 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। तृतीया तिथि सायं 07 बजकर 34 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 47 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 07 बजकर 34 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला […]