CG Accident : बलौदाबाजार में ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हुई तीन लोगों की मौत

बलौदा बाजार। बलौदाबजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा कसडोल थाने के सेल गांव में नेशनल हाईवे में हुआ है। यहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक तुरकीनडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे की […]

देश में प्रतिदिन सबसे अधिक पीएम आवास बनाने वाला राज्य छतीसगढ़ – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

० ग्राम सचिवालय को पुनः प्रांरभ कर पंचायतों को किया जाएगा सशक्त ० बस्तर के दुर्गम इलाकों में सालों से अधूरी 41 महत्वपूर्ण सड़कें अब हुई पूर्ण ० उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी रायपुर।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि ग्रामीण अंचल की समस्याओं की तेजी से निराकरण के लिए पुनः ग्रामीण सचिवालय प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में सबसे तेज गति से पीएम आवास बनाने के मामले में छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर है। यहां प्रतिदिन सर्वाधिक पीएम आवास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों में पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रथम केबिनेट में ही 18 […]

चन्द्रखुरी कौशल्या माता धाम में भव्य तैयारी: 51 फीट की प्रभु श्रीराम की वनवासी प्रतिमा की होगी स्थापना, ग्वालियर से मूर्ति लाने रवाना हुई टीम

० पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं रायपुर।छत्तीसगढ़ के चन्द्रखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में प्रभु श्रीराम की भव्य 51 फीट ऊंची वनवासी स्वरूप वाली नई प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। ग्वालियर से मूर्ति लाने के लिए विशेष टीम रवाना हो चुकी है, जो शीघ्र ही शुभ मुहुर्त में इसे स्थापित करेगी। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रयासों से यह धार्मिक स्थल और भव्य बनेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने समय पर यह कार्य पूरा होने पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि कौशल्या माता धाम में प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना छत्तीसगढ़ […]

राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियां तेज: मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, 30 जनवरी तक सभी कार्य पूर्ण करने सख्त निर्देश

० राजिम नगरी में 1 से 15 फरवरी तक मांस, मछली और मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध ० राज्यपाल रमेन डेका सहित मंत्रीगण शुभारंभ में रहेंगे उपस्थित रायपुर।राजिम कुंभ (कल्प) 2026 के भव्य आयोजन के लिए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नए मेला मैदान पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी विभागों को अंतिम निर्देश दिए। उन्होंने 30 जनवरी तक हर हाल में तैयारियां पूर्ण करने का आदेश दिया, ताकि 1 से 15 फरवरी तक निर्बाध आयोजन सुनिश्चित हो। कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और 30 जनवरी […]

नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है प्रगति पोर्टल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० देश में 85 लाख करोड़ रुपये की 3,300 से अधिक परियोजनाओं को मिली गति ० राज्य में 99 राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाएँ में 6.11 लाख करोड़ रुपये का निवेश ० छत्तीसगढ़ से संबंधित 200 मुद्दों में 183 का हुआ समाधान ० यह प्लेटफार्म मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस को कर रहा साकार ० केंद्र और राज्य सरकारों के बीच योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी सेतु ० मुख्यमंत्री साय ने प्रगति पोर्टल के संबंध में ली प्रेसवार्ता रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सुशासन की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। आज भारत विश्व […]

आज का राशिफल 30 जनवरी : आज मिथुन राशि में बना है शुभ योग, कन्या और तुला समेत कई राशियों को मिलेगा गुरु और चंद्रमा की युति का लाभ

मेष राशि,आपको आकस्मिक लाभ मिलेगा मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक और आनंददायक रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आज का दिन आपका दिन आज बेहतरीन रहेगा। आपको अपनी कार्ययोजना का फायदा मिलेगा। आपको राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका बेहतर होगा आपको आकस्मिक लाभ मिलेगा। आप आज बड़े भाई बहनों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। आपका भाग्य आज 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज […]

आज का पंचांग 30 जनवरी : आज शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति माघ 10, शक सम्वत् 1947, माघ -शुक्ल, द्वादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 17, शब्बन 10, हिजरी 1447(मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। आर्द्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग सायं 04 बजकर 59 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक , अस्पष्ट और दुरुपयोग की संभावना वाला बताया

नई दिल्ली। देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता और भेदभाव समाप्त करने के उद्देश्य से लाए गए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत और न्यायमूर्ति श्री जॉयमाल्य बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले की अगली सुनवाई तक वर्ष 2012 के पुराने नियम ही लागू रहेंगे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन नए नियमों पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ये नियम अस्पष्ट हैं और इनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट की इस टिप्पणी से केंद्र सरकार और यूजीसी की […]

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र 2026-27 23 फरवरी से, होंगी 15 बैठकें,अधिसूचना जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय कर दी गई है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा. इस सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी. सत्र के पहले दिन, यानी 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा. राज्यपाल के संबोधन के साथ ही सदन की कार्यवाही की विधिवत शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की आगामी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका पेश किया जाएगा. बजट सत्र होने के नाते इस दौरान राज्य सरकार के वित्तीय लेखा-जोखा पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों, नए विधेयकों और अनुपूरक बजट […]

दक्षिण बीजापुर में माओवादियों के साथ मुठभेड़, नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च पर निकली थी डीआरजी टीम,दो माओवादी ढेर

बीजापुर. बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल सहित अन्य हथियार एवं गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से डीआरजी के जवानों और माओवादियों के […]