रायपुर में 12वीं हिंदी पेपर लीक मामला: फरार आरोपी पर ₹5,000 का इनाम घोषित
रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी वेणु जंघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा पहले 14 मार्च को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका के चलते इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद बोर्ड ने नई तारीख जारी करते हुए 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा कराई। सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस उमेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी 14 […]



