आईएएस सीआर प्रसन्ना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए गृह एवं जेल विभाग के सचिव

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस सीआर प्रसन्ना (IAS CR Prasanna) को बड़ी जिम्मेदरी सौंपी है. उन्हें गृह एवं जेल विभाग सचिव की अतरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है. सीआर प्रसन्ना, छत्तीसगढ़ कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वो तमिलनाडु के मूल निवासी हैं. उनका जन्म 4 जून 1976 को हुआ है. उन्होंने एमवी साइंस ( डेयरी साइंस) की डिग्री ली है. उन्होंने अपने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के सहकारिता विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं.

छत्‍तीसगढ़ में अगले 4 दिन इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रायपुर। मानसूनी तंत्र के चलते अगले चार दिनों तक सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। वहीं मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। सोमवार को राजपुर (बलरामपुर जिला) में सर्वाधिक 7 सेमी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश न होने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रही और सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। धूप निकलने से थोड़ी उमस भी रही और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य […]

लाल किले पर पीएम मोदी का लगातार 11वां ध्वजारोहण: डॉ. मनमोहन सिंह को छोड़ेंगे पीछे, 18 हजार लोगों को भेजा गया आमंत्रण

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे। हालांकि, वह इस मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लगातार 17 बार लालकिले पर झंडा फहराया था। जवाहर लाल नेहरू ने 17 तो इंदिरा ने 16 बार फहराया तिरंगा लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में कीर्तिमान पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद दिवंगत इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया। इंदिरा गांधी ने 1966 से […]

राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर; मिली 21 दिन की पैरोल

रोहतक। हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाबा राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। प्रदेश सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो दिया है। मंगलवार सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर हनीप्रीत सुनारिया जेल से राम रहीम को लेकर यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई। एक गाड़ी में हनीप्रीत के अलावा ड्राइवर राजा और सीपी अरोड़ा, जबकि दूसरी गाड़ी में ड्राइवर प्रीतम, एडवोकेट हर्ष अरोड़ा और डॉक्टर पीआर नैन थे। पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को जेल से यूपी ले जाया गया है।   गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में […]

आज का इतिहास 13 अगस्त : आज ही के दिन भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने भरी थी पहली उड़ान

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1598: फ्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गई। 1642: डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया। 1645: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1784: भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश। 1814: दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता। 1892: अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू। 1898: जार्ज डेवी के नेतृत्व में […]

Weekly Vrat Tyohar List : पुत्रदा एकादशी व्रत से लेकर शनि प्रदोष व्रत तक, जानें इस हफ्ते के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में

अगस्त मास का यह सप्ताह व्रत त्योहार के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। वर्तमान सप्ताह का शुभारंभ सावन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से हो रहा है और इस दिन ही सावन मास का चौथा सोमवार भी है। सावन सोमवार व्रत के साथ इस सप्ताह पुत्रदा एकादशी व्रत, शनि प्रदोष व्रत समेत कई प्रमुख व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं। व्रत त्योहार के साथ इस सप्ताह बुध सिंह राशि में अस्त होंगे और सूर्य का सिंह राशि में गोचर होगा। आइए जानते हैं अगस्त मास के इस सप्ताह के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में… सावन सोमवार व्रत (12 अगस्त, सोमवार) उत्तर भारत के पंचांग के […]

आज का राशिफल 13 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए चौथे मंगला गौरी के व्रत का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)   आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लंबी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। किसी से साझेदारी सोच-विचार कर करें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव पीड़ा महसूस करेंगे। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक-पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज का […]

आज का पंचांग 13 अगस्त : सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत है। यह दिन माता गौरी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष मिलता है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 13 August 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – वृश्चिक सूर्योदय और […]

नगर पंचायत बनने के बाद भी सिस्टम ग्राम पंचायत के तर्ज पर चल रहा और भाजपा अभिनंदन समारोह मना रही – अमितेश शुक्ल

0 गरीबों को आवास और पेयजल सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर कांग्रेसियों ने घेरा नगर पंचायत गरियाबंद। एक माह से बंद पेयजल व्यवस्था नहीं सुधारने और गरीबों को पीएम आवास से वंचित करने सहित अन्य 10 समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी एवं नगरवासी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नगर पंचायत कोपरा का घेराव किया। नगर के गांधी मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रथम पंचायत मंत्री एवं पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल भी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व विधायक राजिम अमितेश शुक्ल ने कहा कि सरकार कोपरा में अभिनंदन समारोह मना रही है इधर नगर में व्याप्त समस्या से जनता हलाकान हो रहा है। नगर […]

सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में 15 अगस्त को होगी देशभक्ति गीत -संगीत प्रतियोगिता

रायपुर। राजधानी में सेंट पॉल्स कैथेड्रल की पास्ट्रेट यूथ फैलोशिप द्वारा प्रदेश स्तरीय देशभक्ति गीत -संगीत प्रतियोगिता का अायोजन 15 अगस्त को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। इसमें पड़ोसी राज्यों के भी गायन दल शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता की थीम है – तब तुम सत्य को जानोगे अौर सत्य तुम्हे स्वतंत्र करेगा। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप डॉ. सुषमा कुमार होंगी। प्रतियोगिता के प्रारंभ में राष्ट्रीय ध्वज फरहराया जाएगा। पीवायएफ प्रेसीडेंट जेनिस दास, सचिव वाय. अनुदित रंजन अौर कोषाध्यक्ष एलिशा हनुक ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी चर्चों के गायन दल शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता तीन स्तर एकल, युगल व सामूहिक गीत में […]