CG Weather Today: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई करीब, अगले 48 घंटे में बदल सकता है मौसम का मिजाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। बारिश का दौर थमने के बाद अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, जबकि रात के समय हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और किसी भी इलाके में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम के बदलते मिजाज के बीच फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर […]



