CG Politics: PM आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा में भिड़ंत, डिबेट के बाद सोशल मीडिया पर पोस्टर वार; ‘छोटा रिचार्ज’ पर BJP का पलटवार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शुरू हुई सियासी तकरार अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच हुई खुली बहस में आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखे सवाल-जवाब हुए। डिबेट खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भूपेश बघेल का तंज- ‘अगली बार किसी समझदार को भेजना’ डिबेट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “अगली बार किसी समझदार को भेजना। ‘छोटा रिचार्ज’ रील के लिए ही ठीक है।” भूपेश […]



