Accident : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कांवड़ यात्रा पर जा रहे 3 शिवभक्तों की मौत

  मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा पर जा रहे तीन शिवभक्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हरियाणा के झज्जर निवासी तीनों युवक हरिद्वार जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरियाणा के झज्जर जिले के के निवासी थे  पुलिस […]

Big News : बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

० गुरु पूर्णिमा पर दर्शन कर लौट रहे थे छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष, झांसी-ललितपुर हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त; हालत स्थिर झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक, किरण देव […]

शादी से लौट रहे मेहमानों की पिकअप दो ट्रकों के बीच फंसी, 13 की मौत; हाईवे पर मची चीख-पुकार

  ० यू-टर्न लेते समय पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरी लेन में पहुंची पिकअप को सामने से आ रहे ट्रक ने भी रौंदा इंटरनेशनल न्यूज़। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हाईवे पर यू-टर्न लेते समय पिकअप वाहन पहले पीछे से आए ट्रक की चपेट में आया और फिर दूसरी लेन में पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कैसे हुआ हादसा? स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंदांग स्यारिफ हिदायत के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर जावा […]

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी यात्री गाड़ी, ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि यात्री वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी गांव के पास रामगढ़-बोकारो मार्ग पर रात करीब 12 बजे हुई। एक यात्री वाहन की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। वाहन में सवार सभी लोग ताशा पार्टी के सदस्य थे और किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार सात लोगों की मौके पर […]

खूनी बुधवार: बक्सर मार्ग पर डंपर ने बोलेरो को कुचला, मुंडन की खुशियां बनी मातम—6 की मौत, कई गंभीर

  बक्सर। बिहार-बक्सर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को मातम में बदल दिया। मां चंडिका के दरबार में 3 वर्षीय मासूम शुभ का मुंडन संस्कार कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। मंगल गीतों की जगह गूंजीं चीखें पठई गांव निवासी मालती अपने बेटे शुभ का मुंडन कराकर परिजनों के साथ खुशी-खुशी घर लौट रही थीं। मंदिर में ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों के बीच उत्सव मनाया गया था, लेकिन कीरतपुर गांव के पास यह खुशी अचानक त्रासदी में बदल गई। तेज रफ्तार […]

CG Accident : कोंडागांव में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

कोंडागांव। कोंडागांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक और माजदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि माजदा में सवार मजदूर गाड़ी में ही फंस गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची फरसगांव पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। […]

Accident : कुरनूल में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की भिड़ंत में 8 श्रद्धालुओं की मौत

अमरावती।आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों की जान चली गई। यह हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलदोना इलाके के पास हुआ, जहां बोलेरो और लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। मौके पर पांच की मौत, तीन ने अस्पताल में तोड़ा दम अधिकारियों के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायलों ने […]