अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में एल्यूमिनी मिलन समारोह संपन्न, पुरानी यादों से भावुक हुए पूर्व छात्र
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में एल्यूमिनी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्ययनशाला के पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर जे. भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बी. एल. सोनकर सहित प्रोफेसर आर. के. ब्रह्मे, डॉ. अर्चना सेठी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. भूमि राज पटेल, डॉ. पंकज साहू, डॉ. रोशन साहू, डॉ. कपिल चंद्रा एवं डॉ. प्रगति सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं, शोधार्थी और एल्यूमिनी सदस्य मौजूद रहे। समारोह में वरिष्ठ एल्यूमिनी सदस्य स्वाति पांडे, अजय पांडे, संजय गर्ग और उषा पांडे की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने अध्ययनशाला से जुड़ी पुरानी यादों […]



