रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन फिर तेज, रामकी कंपनी के 95% हड़ताली कर्मचारी काम पर लौटे

  रायपुर । शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था अब फिर से सामान्य होती दिख रही है। नगर निगम की अनुबंधित एजेंसी Ramky Group के लगभग 95 प्रतिशत हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारी वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं। कर्मचारियों की वापसी के बाद कंपनी के 210 से अधिक आईएमवी मिनी टिप्पर वाहनों के माध्यम से वार्डों में कचरा संग्रहण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। दलदलसिवनी डंपिंग यार्ड से बड़ी संख्या में सफाई वाहनों को वार्डों के लिए रवाना किया गया, जहां कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन फिर से शुरू कर दिया है। इस मौके पर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता और नोडल अधिकारी Yogesh Kadu, जोन-9 […]

जगदलपुर में पहली बार चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर, अमित शाह की अध्यक्षता में बड़ी बैठक

  जगदलपुर । बस्तर संभाग के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा अंतरराज्यीय राजनीतिक और प्रशासनिक आयोजन हो रहा है। मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 26वीं बैठक आज मंगलवार को जगदलपुर में शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami शामिल हुए। चारों राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सचिव और NITI Aayog के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद हैं। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह हाईलेवल बैठक दोपहर बाद तक चलेगी। बैठक समाप्त होने के बाद […]

बिलासपुर : घर में गोमांस पकाने की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने मांस जब्त कर जांच शुरू की

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर वांबे स्थित एक फ्लैट में कथित तौर पर गोमांस पकाने और सेवन करने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख Chhattisgarh Police ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोशले के अनुसार, फ्लैट में रहने वाले विकास बांधे और उसकी पत्नी रुक्मिणी पर कथित रूप से गोमांस पकाने और सेवन करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पति-पत्नी नशे की हालत में […]

मरवाही के जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद भालू, हमले से इलाके में दहशत

  गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के जंगलों में दुर्लभ एल्बिनो यानी सफेद भालू दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई है। काले भालुओं के बीच नजर आए इस सफेद भालू को देखकर ग्रामीण जहां हैरान हैं, वहीं उसके हमले के बाद लोगों में डर का माहौल भी बन गया है। जानकारी के अनुसार, आमादांड गांव के जंगलों में दिखाई दिए सफेद भालू ने स्थानीय निवासी लल्लू ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई अलग प्रजाति नहीं […]

जगदलपुर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू, बस्तर को विकास-शांति मॉडल बनाने पर जोर

जगदलपुर। जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो गई है। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति के मॉडल के रूप में विकसित करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और नीतिगत मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा की जा […]

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के लिए पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम साय ने किया स्वागत

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें राज्य की परंपरा के अनुसार राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, प्रशासनिक मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग, क्षेत्रीय विकास और समसामयिक नीतिगत विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सुशासन और जनहित से जुड़ी योजनाओं के […]

बस्तर में ऐतिहासिक बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज

  रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा है कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज होगा। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। बड़ी बैठक: मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सभी […]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

० ’बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को किया नमन’ ० ’शहीद जवानों के परिवारों के बीच बैठकर केंद्रीय गृहमंत्री ने बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा’ ० ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों के अदम्य साहस को किया नमन’ रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले एक हजार से अधिक अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे ।   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि […]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा

० गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का किया उद्घाटन ० अब नक्सल प्रभावित नहीं रहा नेतानार.. जनता के दरवाजे तक पहुँच गयी डिजिटल सरकार ० नेतानार में नागरिकों की सुविधाओं हेतु एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की ऑनलाईन सुविधाएं उपलब्ध रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया । अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय […]

बारिश पूर्व नाला सफाई अभियान का आयुक्त संबित मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  रायपुर। संबित मिश्रा ने रायपुर में बारिश से पहले चल रहे नाला सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर कचना, अरमान नाला, अणुव्रत नाला, कविता नगर, भावे नगर, चंडी नगर, राजीव नगर, अनुपम नगर तथा जगन्नाथ नगर पंडरी नाला सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की तल्ले तक व्यापक और सघन सफाई समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु बनी रहे और जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इस मौके पर अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, राकेश […]