CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, अंधड़-बारिश का भी अलर्ट; रायपुर में 41 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दिनों तापमान में आई गिरावट के बाद अब मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी दोबारा असर दिखा सकती है, हालांकि दोपहर बाद कई इलाकों में अंधड़, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। पश्चिमी मानसून की गतिविधियां तेज होने से वातावरण में उमस बढ़ने के आसार हैं, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी का असर […]

नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बादलों से मिली राहत, आज भी आंधी-बारिश के आसार

रायपुर। नौतपा के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत प्रमुख शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया […]

CG Weather update : रायपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर, 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज धूप और लू का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को रायपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि कूलर भी राहत नहीं दे पाए। लोग जरूरी काम के बिना घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश: अगले चार दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, हीट वेव के आसार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। प्रदेशभर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हवा में नमी अधिक होने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। खासकर मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ इलाकों […]

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: रायपुर सहित कई जिलों में आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  रायपुर। Raipur समेत पूरे Chhattisgarh में शुक्रवार सुबह से मौसम अचानक बदल गया। टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और झमाझम बारिश देखने को मिली। राजधानी रायपुर में सुबह लगभग 8 बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं Baloda Bazar में देर रात आए आंधी-तूफान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। नगरपालिका की टीमें मार्ग साफ करने में जुटी हैं। इसके साथ ही बिजली […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में थोड़ी राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी और उमस, रायपुर में तापमान 40 डिग्री के करीब

  रायपुर। Raipur समेत पूरे Chhattisgarh में मौसम ने फिर करवट ली है। बादल और बारिश की गतिविधियों में कमी आने के बाद लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को राजधानी रायपुर के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान करीब 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है। मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। सोमवार को ऐसा रहा प्रदेश का मौसम प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। Dopnapal में 1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। वहीं Rajnandgaon प्रदेश […]

CG Weather Update : रायपुर में फिर बढ़ेगी गर्मी, पिछले 24 घंटों में 2 डिग्री चढ़ा पारा , आज बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी दोबारा जोर पकड़ सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में आज दोपहर और शाम के समय बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मनेंद्रगढ़, पेंड्रा रोड और माना-रायपुर एयरपोर्ट में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं लाभांडीह, बिलासपुर […]

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायगढ़ और महासमुंद में यलो अलर्ट जारी, आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना बनी रहेगी। 11 मई […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट

  रायपुर। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। मंगलवार शाम तेज अंधड़ और झमाझम बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। उत्तर और मध्य इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरे प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नीचे आ गया है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। अगले 5 दिन तक असर दक्षिणी […]

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश; जनजीवन प्रभावित

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख अचानक बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गरियाबंद, कांकेर और बिलासपुर सहित कई जिलों में मंगलवार को आंधी-तूफान, गरज-चमक और झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तेज बारिश के चलते कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार बदलाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पिछले तीन दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश ने साप्ताहिक बाजार को प्रभावित किया, जिससे दुकानदारों को नुकसान का सामना करना पड़ा। गरियाबंद में बारिश से राहत, किसानों की चिंता बढ़ी गरियाबंद में तेज हवाओं […]