CG Weather Today : गहरे अवदाब का असर जारी, अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय गहरे अवदाब के प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जबकि राजधानी रायपुर में भी देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। गहरा अवदाब और मानसून द्रोणिका सक्रिय मौसम विभाग के मुताबिक, गहरा अवदाब फिलहाल उत्तर तटीय ओडिशा और उससे लगे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। […]



