CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा सक्रिय, रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। बुधवार को राजधानी रायपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रायपुर में आसमान बादलों से ढका रहेगा और दिनभर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम […]



