कोंडागांव को 152 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री साय ने खोला विकास का खजाना
0 बड़े कनेरा से बस्तर के सुदूर गांवों तक पहुंचेगी विकास की रौशनी, 43 परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर/कोंडागांव। सुशासन तिहार के तहत कोंडागांव जिले के बड़े कनेरा में आयोजित समाधान शिविर विकास और जनभागीदारी का बड़ा मंच बनकर उभरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यहां 152 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक लागत के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिले को ऐतिहासिक सौगात दी। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का यह विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल योजनाओं की समीक्षा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि […]



