अंबिकापुर की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत एवं पार्षदों ने ली शपथ, सीएम साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की शिरकत

अंबिकापुर। नगर पालिक निगम अंबिकापुर की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल विश्वास पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर […]

मुख्यमंत्री साय से मिले फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधि, सीएम ने कहा – नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध […]

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बजट पेश होने के एक दिन पहले हो रही बैठक में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण फैसले

  रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने वाले हैं। बजट के ठीक एक दिन पहले सीएम साय ने अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जी हां, आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रालय में बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि, 3 मार्च को राज्य का बजट पेश होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो गया है जो 21 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। […]

कही-सुनी (02 MARCH-25) : छत्तीसगढ़ की साय सरकार जनता की सर-आँखों में

रवि भोई की कलम से राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को जिस तरह लोगों ने समर्थन दिया है, उससे साफ़ है कि यहां की करीब 13 महीने पुरानी विष्णुदेव साय सरकार को सर-आँखों पर बैठा लिया है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को करीब 56 फीसदी वोट मिले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 फीसदी वोट मिले थे, हालांकि राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के करीब तीन महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 52 फीसदी वोट मिले थे। लोकसभा में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीटें जीती। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में तो […]

विस का बजट सत्र : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में चल रही कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी : वैज्ञानिक शोध और नवाचार का हब, छत्तीसगढ़ विज्ञान के क्षेत्र में रचेगा इतिहास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  ० उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित रायपुर।छत्तीसगढ़ अब शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साइंस सिटी की स्थापना की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए जा रहे हैं। नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों से युक्त किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ को विज्ञान और तकनीक का नया केंद्र बनाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुरूप इस परियोजना को तेजी से […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना,जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहग्राम में किया मतदान, बोले- जनता का विश्वास हमारी सरकार पर बढ़ा

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृहग्राम बगिया के बूथ क्रमांक 45 में माता जसमनी देवी और परिवार के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया। उन्होंने जनता से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सीएम साय सुबह 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से बगिया हेलीपैड पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और बेटी भी मौजूद थीं। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं और जनता का भरोसा उनकी सरकार पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “महिलाओं का हमें लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय […]

  • 1
  • 2