CG News: नरहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में फंसे दो युवकों को लोगों ने बचाया

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारी बारिश के बाद नरहरा जलप्रपात उफान पर है। इसके बावजूद पर्यटकों की लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को जलप्रपात के तेज बहाव में दो युवक फंस गए। गनीमत रही कि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज बहाव में फंसे युवक बताया जा रहा है कि दोनों युवक जलप्रपात में पानी के बीच उतर गए थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। तेज धार उन्हें अपने साथ खींचने लगी तो युवक घबरा गए और […]

धमतरी में शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध; प्रशासन की समझाइश के बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक महिला के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। महिला के परिजन शव को दफनाने के लिए पहुंचे थे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। शव दफनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध जानकारी के अनुसार, मृतिका गीता साहू के परिजन शव को गांव में दफनाने के लिए लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि महिला […]

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 हजार की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी जब्त

धमतरी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा), नकदी और बाइक बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। 4.76 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी (40 वर्ष) निवासी रायपुर, […]

फ्रूटी के पैकेट में दिखी फंगस जैसी वस्तु, बच्ची को अस्पताल ले जाना पड़ा,खाद्य विभाग ने जाँच के लिए लिया सैंपल

धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पैक्ड पेय पदार्थ में फंगस जैसी संदिग्ध सामग्री मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मगरलोड क्षेत्र में एक बच्ची द्वारा पी जा रही फ्रूटी के पैकेट के अंदर संदिग्ध पदार्थ दिखाई देने पर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग ने संबंधित दुकान से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मगरलोड के करेलीबड़ी गांव में रहने वाली बच्ची ने पास के एक जनरल स्टोर से फ्रूटी खरीदी थी। घर पहुंचकर जब वह पेय पदार्थ पी रही थी, तभी परिजनों की नजर पैकेट के अंदर तैर रही संदिग्ध […]

धमतरी फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, रायफल का चेंबर फटने से जवान घायल,.303 रायफल का चेंबर फटा

धमतरी। जिले के रुद्री स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में सोमवार सुबह अभ्यास के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। नियमित प्रशिक्षण के बीच .303 रायफल का चेंबर अचानक फट गया, जिससे निकला धातु का हिस्सा पास खड़े एक नगर सैनिक जवान को जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन रुद्री के फायरिंग रेंज में नगर सैनिकों की नियमित फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी। सभी जवान .303 रायफल से लक्ष्य साधने का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक राइफल में तकनीकी खराबी आने से उसका चेंबर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे निकला मेटल पार्ट पास में मौजूद जवान चौबेलाल […]