आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई की धमकी से मचा हड़कंप, वायरल पोस्ट की जांच में जुटी मुंबई पुलिस
० फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई कथित धमकी; पुलिस बोली- अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हो रहे एक फेसबुक पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक अभिनेता या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें इस कथित धमकी की जानकारी मीडिया रिपोर्टों के जरिए मिली है। फिलहाल वायरल फेसबुक पोस्ट की […]



