टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का इंदौर कनेक्शन! प्रांजल हिरासत में, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश के मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस मामले के तार अब मध्य प्रदेश के इंदौर से जुड़ गए हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह हमले की साजिश में शामिल था। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर इंदौर पुलिस ने यह कार्रवाई की। फिलहाल युवक से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में अब तक 11 गिरफ्तार मुंबई के डीसीपी राज तिलक […]



