अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक समझौता, 14 सूत्रीय डील से खुलेगा होर्मुज मार्ग, तनाव कम होने की उम्मीद

एवियन/तेहरान। वर्षों से चले आ रहे तनाव के बीच अमेरिका और ईरान ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 14 सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को पश्चिम एशिया में शांति, वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। समझौते के लागू होते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने तेहरान से वर्चुअल माध्यम के जरिए समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक रूप से दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर इसे मंजूरी दी। दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम […]