लखनऊ अग्निकांड: SIT और फोरेंसिक जांच शुरू, 6 के खिलाफ FIR; 4 गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच तेज हो गई है। घटना के अगले दिन मंगलवार को एसआईटी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा पूरी इमारत को सील कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में एसी के कंप्रेसर फटने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। सीएम योगी ने गठित की एसआईटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात उच्चस्तरीय बैठक कर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए। […]



